VIDEO: राष्ट्रगान के समय फूट-फूटकर रोने लगीं पाकिस्तानी कप्तान फ़ातिमा सना, 4 दिन पहले हुआ पिता का निधन
Women's T20 World Cup: पाकिस्तान और भारत दोनों महिला टीमें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। सोमवार को पाक टीम का अंतिम लीग मुकाबला न्यूजीलैंड से था, इसमें हार के साथ ही पाक टीम का अभियान समाप्त हो गया। भारतीय टीम भी पाकिस्तान की हार से बाहर हो गई क्योंकि न्यूजीलैंड ने इस मैच से दो अंक लेकर टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया।
मैच में राष्ट्रगान के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना अपने आंसू नहीं रोक पाईं। फातिमा सना का एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें उनको रोते हुए देखा जा सकता है। राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद फातिमा ने खुद का चेहरा हाथों से ढक लिया और फूट-फूटकर रो पडीं।

इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने सना का हौसला बढाने का प्रयास किया। दरअसल सना को अपने दिवंगत पिता की याद आ गई, जिनका चार दिन पहले ही निधन हुआ था। वह यूएई से वर्ल्ड कप छोड़कर पाकिस्तान लौटी थीं और बाद में वापस आई थीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में सना नहीं खेल थीं।
FATIMA SANA CRYING AFTER FATHER DEATH 🙁👀💔 @TheRealPCBMedia @ICC @imfatimasana #wolrldcup2024 pic.twitter.com/SOsoYj8ydx
— Saqib Qazzafi 🇵🇰 (@qazzafi_sa82216) October 14, 2024
महज 22 साल की यह खिलाड़ी पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तानी कर रही हैं। पिता का साया सिर से उठने के बाद वह फिर से खेलने के लिए मैदान पर पहुँच गई। इसे देखकर हर कोई उनको सलाम कर रहा है। पाकिस्तानी पुरुष टीम के कप्तान शान मसूद ने भी सना के हौसले को सलाम किया है।
दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में पाकिस्तानी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने 54 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पाक टीम महज 54 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
अगर पाकिस्तानी टीम इस मैच में जीत दर्ज कर लेती, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में जा सकती थी। अब भारत और पाक दोनों टीमें लीग चरण से बाहर हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications