इस क्रिकेटर को एक झलक देखने के लिए शाहरुख ने घंटों किया था इंतजार , ऑटोग्राफ की जगह मिली थी फटकार
Shah Rukh Khan On Imran Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'डंकी' आज सिनेमाघरों में पहुंच गई है और दर्शकों का रिस्पांस इस फिल्म के प्रति काफी अच्छा है, फैंस को उम्मीद है कि फिल्म जोरदार कमाई करेगी, अब ये कितने पैसे कमाती है ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आज फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है।

आप सभी जानते हैं कि शाहरुख खान के फैन पूरी दुनिया में मौजूद हैं और इसी कारण उनकी फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज भी रहता है, लोग घंटों उनके घर के सामने उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल रहते हैं, वो भी कभी किसी को एक नजर देखने के लिए इस कदर बेताब थे कि उनके लिए घंटों लाइन में खड़े रहे थे।
क्रिकेट जगत शानदार खिलाड़ी इमरान खान
अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है वो इंसान? तो वो इंसान और कोई नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के शानदार खिलाड़ी और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान हैं, ये बात सालों पुरानी है। जिसका खुलासा खुद किंग खान ने अपनी फिल्म 'फैन' के प्रमोशन के दौरान किया था।
'मुझे ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया औऱ वहां से चले गए'
उन्होंने पाक चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'ये बात दिल्ली की है, इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा था, भारत के आगे पाकिस्तान पस्त था, उसके सारे अच्छे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और तभी मुझे वहां पर इमरान खान से ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला लेकिन जैसे ही मैं इमरान से मिला, वो गुस्सा हो गए और मुझे ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया और वहां से चले गए।'
'मैं उनसे मिसने के लिए घंटों लाइन में लगा था'
'मैं उस वक्त काफी निराश हुआ था, मैं उनसे मिलने के लिए घंटों लाइन में लगा था लेकिन उनके गुस्सा होने पर भी मुझे उन पर क्रोध नहीं आय़ा, मैं शिद्दत से उनका फैन बना रहा।'
'अब तो चाहिए नहीं होगा आपको ऑटोग्राफ...'
वक्त का पहिया घूमा और उस घटना के सालों बाद मेरी मुलाकात एक इवेंट में उनसे हुई और उस वक्त चीजें बदली हुई थीं, वो बहुत गर्मजोशी से मुझसे मिले, फिर मैंने उन्हें इस घटना के बारे में बताया, जिसे सुनने के बाद वो बहुत तेज हंसे थे और कहा था 'अब तो चाहिए नहीं होगा आपको ऑटोग्राफ, अब मैं मांगता हूं आपसे।'
फिल्म 'डंकी' को मिली बंपर ओपनिंग
मालूम हो कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म उन लोगों की कहानी कहती है कि जो अवैध ढंग से दूसरे देश में जाना चाहते हैं। ट्विटर रीव्यू में तो लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ की है। देखते हैं कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख सफलता की हैट्रिक पूरी कर पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications