भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच में ड्रॉप इन पिच, जानें क्या है यह विकेट और कैसे हो रही है तैयार
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों से चल रही हैं और सबसे खास मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क शहर में खेला जाएगा। इसके लिए आईसीसी की तरफ से काफी समय से तैयारी की जा रही है। 9 जून को मुकाबला खेला जाएगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 8 मैचों का आयोजन न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। इन मैचों में सबसे अहम मैच भारत और पाकिस्तान का है। इस स्टेडियम में मैचों के लिए पिचें अलग तरीके से तैयार की जा रही है। जिसे ड्रॉप इन पिच कहते हैं।

न्यूयॉर्क से करीब 2000 किलोमीटर दूर पिचों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिसम्बर से ही इन पिचों को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया था। अब न्यूयॉर्क में इन पिचों को बिछाया जाएगा। ड्रॉप इन पिचों के बारे में लोगों ने ज्यादा नहीं सुना होगा।
ऐसी पिचें जिनको मैदान से दूर बनाया जाता है और बाद में क्रेन, ट्रक या अन्य किसी साधन से लाकर मैदान पर बिछा दिया जाता है, उनको ड्रॉप इन पिचें कहा जाता है। न्यूयॉर्क में होने वाले सभी मैचों के लिए ड्रॉप इन पिचें बनाई गई हैं। मैदान पर लाकर उनको रख दिया जाएगा।
न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इसकी क्षमता 34000 दर्शकों की होगी। स्टेडियम में फैन्स की क्षमता भी अभी विकसित की गई है। बैठक व्यवस्था भी की गई है। ड्रॉप इन पिचों का निर्माण इसलिए किया जाता है, ताकि उस स्टेडियम का उपयोग किसी अन्य इवेंट के लिए भी किया जा सके।
न्यूयॉर्क में चार पिचें लाई जाएगी। अन्य पिचों को अभ्यास के लिए रखा जाएगा। इस तरह स्टेडियम का इस्तेमाल मैचों के लिए किया जा सकेगा। ड्रॉप इन पिच का कॉन्सेप्ट काफी पुराना है लेकिन इनका उपयोग ज्यादा देखने को नहीं मिलता क्योंकि विभिन्न देशों में क्रिकेट स्टेडियम काफी हैं।












Click it and Unblock the Notifications