टीम इंडिया की जर्सी पर Byju's की जगह दिखेगा Dream11 का लोगो, बना टाइटल स्पॉन्सर
Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम इलेवन (Dream11) का लोगो (Logo) नजर आएगा। ड्रीम इलेवन अब बायजूस (Byju's) की जगह इंडिया का स्पॉन्सर बन गया है। ड्रीम इलेवन और बीसीसीआई (BCCI) के बीच यह करार अगले 3 साल के लिए हुआ है।
अब 2023-25 तक टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम इलेवन का लोगो नजर आएगा। ड्रीम इलेवन ने स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल कर लिए हैं। इससे पहले बसीसीआई ने टीम इंडिया की जर्सी के लिए एडिडास को नया क्रिकेट किट स्पॉन्सर चुना था। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रीम11 ने 358 करोड़ रुपये में बीसीसीआई के प्रमुख प्रायोजक के अधिकार हासिल किए हैं।

ड्रीम इलेवन के स्पॉन्सर बनने पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान जारी कर कहा, ' मैं ड्रीम11 को बधाई देता हूं और बोर्ड में उनका स्वागत करता हूं। बीसीसीआई के ऑफिशियल स्पॉन्सर से लेकर अब मुख्य स्पॉन्सर होने तक, बीसीसीआई-ड्रीम11 साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। मुझे यकीन है कि इस साझेदारी से हम और अधिक फैंस से जुड़ सकेंगे।
दरअसल, बायजूस 2019 से इस साल मार्च तक टीम इंडिया की प्रमुख जर्सी स्पॉन्सर थी। ड्रीम-11 पुरुष और महिला क्रिकेट के लिए भारत का नया टीम स्पॉन्सर बन गया है। भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अपनी जर्सी के बीच में फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म का लोगो लगाएगी।
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बायजूस 2019 के घरेलू सीजन से भारत का टीम स्पॉन्सर था। बायजूस ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो से अधिकार ले लिए हैं। कुछ प्रशंसक इस घोषणा से भ्रमित हैं, क्योंकि एडिडास ने इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे। दरअसल, एडिडास टीम का जर्सी स्पॉन्सर है, जबकि नया करार जो हुआ है वो टीम स्पॉन्सर के लिए है।
ये भी पढ़ें- भारतीय टीम की नई जर्सी हुई लॉन्च, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टी-शर्ट- VIDEO
फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 बीसीसीआई के लिए प्रायोजकों की सूची में नया नहीं है। इससे पहले यह मंच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी प्रायोजित कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications