भारतीय टीम की नई जर्सी हुई लॉन्च, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टी-शर्ट- VIDEO

भारतीय टीम की नई जर्सी काफी धांसू लग रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम नई जर्सी पहनकर खेलेगी।

Indian Team Jersey

Indian Team's new Jersey launched: भारतीय टीम की जर्सी अब अलग नज़र आने वाली है। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में भारतीय टीम अब अलग जर्सी पहनेगी। किट स्पॉन्सर बदलने के बाद पहली बार टीम इंडिया की जर्सी अलग होगी। इसे लॉन्च भी कर दिया गया है। एडिडास अब टीम का किट स्पॉन्सर है।

टीम इंडिया की जर्सी का रंग वनडे और टी20 में ब्लू ही है। डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। कन्धों की तरफ एडिडास की पहचान मानी जाने वाली तीन लाइन डिज़ाइन रखी गई है। इसके अलावा जर्सी में दाएं तरफ छाती पर एडिडास का लोगो भी है। बाएँ तरफ बीसीसीआई का लोगो है।

टेस्ट प्रारूप की जर्सी में भी लाइनिंग वही रखी गई है लेकिन लोगो का रंग नीला है। भारत नाम लिखा गया है, उसका रंग भी नीला ही है। एडिडास ने इस जर्सी को काफी दिलचस्प बनाने का प्रयास किया है। टीम इंडिया सबसे पहले सफेद रंग वाली जर्सी पहनेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। एक अलग ही रूप खिलाड़ियों का दिखेगा।

इससे पहले भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर किलर जीन्स था। इसके बाद एडिडास के साथ करार किया गया। फैन्स को भी इंतजार था कि भारत की जर्सी किस तरह की होगी और कब आएगी। उल्लेखनीय है कि एडिडास स्पोर्ट्स वियर बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में है। इसके साथ बोर्ड का करार 2028 तक के लिए है।

मुख्य जर्सी लॉन्च करने से पहले ट्रेनिंग किट भी सामने आई थी। इसके लिए बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी। कुछ दिनों पहले इंग्लैंड में ऐसा हुआ था। अब मुख्य जर्सी लॉन्च हुई है क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खेलने के लिए गए हैं। हालांकि जर्सी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के ऊपर लगाई गई।

Recommended Video

    WTC 2023: T20 Cricket खेलने के बाद Test Match कैसे खेलेगी Team India, क्या है चैलेंज? वनइंडिया हिंदी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की तरफ से इसे लेकर कड़ी तैयारी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+