Dream11 Prediction Today Match: आज पाकिस्तान के साथ होगा महामुकाबला, करोड़ों की कमाई का शानदार मौका

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर 14 में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया महिला और पाकिस्तान महिला के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत जाता है, तो वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वालीफाई कर जाएगा। वे चार अंकों के साथ तालिका में टॉर पर हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान मुश्किल स्थिति में है। उनके पास दो अंक हैं, और दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना उनके लिए जरूरी है।

Alyssa healy Photo- ANI

पाकिस्तान को पहली जीत की तलाश
दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। इन दोनों टीमों ने अब तक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 13 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने उन सभी मैचों में जीत हासिल की है, और पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पहली जीत की तलाश में है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: बेथ मूनी, एलिसा हीली, मुनीबा अली
  • बल्लेबाज: एलिस पेरी
  • ऑलराउंडर: जॉर्जिया वेयरहम, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, निदा डार, ओमाइमा सोहेल
  • गेंदबाज: सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट
  • कप्तान: एशले गार्डनर
  • उप-कप्तान: मेगन शुट्ट

ये भी पढ़िए- Ind vs Ban, 3rd T20I: भारत-बांग्लादेश के बीच कब-कहां खेला जाएगा आखिरी मैच? जानें किस चैनल पर देख सकेंगे Live

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमाइमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, सईदा अरूब शाह, नशरा संधू, सादिया इकबाल, डायना बेग, इरम जावेद, सदाफ शमास, तस्मिया रुबाब।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिस पेरी, फोबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, किम गर्थ, अलाना किंग, तायला व्लामिन्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+