Dream11 Today: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, 2nd Match: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज, 3 अक्टूबर को शारजाह में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का नौवां सीजन है, जो बांग्लादेश से स्थानांतरित होने के बाद यूएई में खेला जाएगा। इसमें कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच पाकिस्तान महिला और श्रीलंका महिला के बीच होगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

टूर्नामेंट में यह ग्रुप ए का पहला मैच है। यह मैच गुरुवार शाम को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इन दोनों के बीच हाल ही में महिला एशिया कप 2024 में मुकाबला हुआ था, जिसमें श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Sadaf Shamas

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इन दोनों टीमों के बीच आमने-सामने के मुकाबले में पाकिस्तान मजबूत स्थिति में है। पाक महिला टीम ने दोनों पक्षों के बीच खेले गए 19 मैचों में से दस जीते हैं; श्रीलंका ने आठ जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।

शारजाह की वेदर रिपोर्ट
गुरुवार को शारजाह में उमस भरी शाम रहने का अनुमान है, क्योंकि औसत तापमान 31 और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 13 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

शारजाह की पिच रिपोर्ट
शाम के समय शारजाह की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी, क्योंकि गेंद बल्ले पर आसानी से आने की उम्मीद है। मैच के दूसरे भाग में ओस के कारण बल्लेबाजों के लिए यह अधिक मददगार हो जाएगा।

ये भी पढ़िए- कांग्रेस उम्मीदवार के सपोर्ट में सहवाग को देख यूजर्स हुए हैरान, सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: मुनीबा अली, अनुष्का संजीवनी
  • बल्लेबाज: हर्षिता समरविक्रमा, गुल फिरोजा
  • ऑलराउंडर: चमारी अथापथु, फातिमा सना, निदा डार, कविशा दिलहारी
  • गेंदबाज: उदेशिका प्रबोधनी, सादिया इकबाल, नशरा संधू
  • कप्तान: चमारी अथापत्थु
  • उपकप्तान: निदा डार

श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंडिका कुमारी, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी।

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिद्रा अमीन, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, सदफ शमास, नशरा संधू, डायना बेग, इरम जावेद, ओमैमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+