DPL 2025 Schedule: पिच पर होंगे क्रिकेट के नए राजकुमार, मिलेगी विराट-सहवाग की झलक, जानें कब और कहां होंगे मैच

DPL 2025 Schedule: दिल्ली की सरज़मीं पर एक बार फिर क्रिकेट का जादू बिखरने को तैयार है। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) का दूसरा सीज़न 2 अगस्त से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार आयोजकों ने बारिश या किसी अन्य बाधा को देखते हुए 1 सितंबर को रिजर्व डे भी रखा है। सभी मैच दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।

इन टीमों के बीच होगी टक्कर (DPL 2025 Schedule)

इस बार DPL में कुल आठ पुरुष और चार महिला टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग की आठ टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं। ग्रुप A में हैं - आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स। वहीं ग्रुप B में खेलेंगी - वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ और पुरानी दिल्ली 6।

DPL 2025 1

टूर्नामेंट में होंगे कुल 40 मैच

पुरुष टूर्नामेंट में कुल 40 मैच होंगे। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से दो-दो बार (होम और अवे) भिड़ेगी और दूसरे ग्रुप की चार टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। इस तरह एक टीम कुल 10 मैच खेलेगी। इसके बाद प्लेऑफ में आईपीएल जैसा फॉर्मेट अपनाया जाएगा। ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वालिफायर 1 में आमने-सामने होंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी।

सहवाग के बेटे और कोहली के भतीजे पर नजर

महिला टूर्नामेंट को लेकर भी खास तैयारी की गई है। चार महिला टीमें इस साल भी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "DPL का दूसरा सीज़न दिल्ली की घरेलू क्रिकेट को नई ऊंचाई देगा। महिला क्रिकेटर्स के लिए यह एक मजबूत मंच है और हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के खिलाड़ियों को वो पहचान और मंच मिले, जिसके वे हकदार हैं। इस बार विराट कोहली के भतीजे और वीरेंद्र सहवाग के बेटे जैसे युवा खिलाड़ी भी मैदान में जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

यहां देखें सभी 8 टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम

सेंट्रल दिल्ली किंग्स: जोंटी सिद्धू, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, प्रांशु विजयरन, मनी ग्रेवाल, आर्यन राणा, अरनव कौल, विवेक कुमार तिवारी, आदित्य भंडारी, आर्यवीर सहवाग, युगल सैनी, सिद्धार्थ जून, गवनीश खुराना, जसवीर सहरावत, संपूर्ण त्रिपाठी, सुमित छिकारा, निखिल मलिक, हर्षित सेठी, अरुण पुंडीर, यमित सहरावत, तेजस बरोका, ऋषि शर्मा

ईस्ट दिल्ली राइडर्स: अनुज रावत, नवदीप सैनी, अखिल चौधरी, मयंक रावत, अर्पित राणा, सलिल मल्होत्रा, रौनक वाघेला, वंश जेटली, यशवर्धन ओबराय, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, काव्या गुप्ता, रोहन राठी, आशीष मीना, ऋषभ राणा, अजय अहलावत, कुणाल शर्मा, रोहित यादव, मृणाल गुलाटी, युवराज राठी, शिवम कुमार त्रिपाठी, वैभव बैसला

न्यू दिल्ली टाइगर्स: हिम्मत सिंह, प्रिंस यादव, हितेन दलाल, दीपक पुनिया, ध्रुव कौशिक, वैभव रावल, केशव दलाल, आत्रेय त्रिपाठी, आयुष कुमार, राहुल डागर, रूवीर खेतरपाल, आर्यन दलाल, पियाश छिकारा, नितेश शर्मा, प्रताप बसिस्ता, अजय राणा, परीक्षित सिंह भाटी, पंकज जयसवाल, शिवम गुप्ता, प्रद्युम्न सानन, पार्थ बाली, राहुल चौधरी, वरुण वंजानी

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स: हर्षित राणा, कुलदीप यादव, सार्थक रंजन, वैभव कांडपाल, प्रणव राजवंशी, गगन वत्स, यश भाटिया, यश डबास, अर्नव बुग्गा, देव ऋषित, यजस शर्मा, धन्य नाकरा, पुनीत चहल, दीपांशु गुलिया, दीपक खत्री, विकास दीक्षित, सम्यक जैन, सिद्धार्थ सोलंकी, अर्जुन रापरिया, नूर इलाही, प्रभजोत सिंह, सिद्धांत बंसल, आर्यन सेजवाल

आउटर दिल्ली वॉरियर्स: प्रियांश आर्य, सुयश शर्मा, शिवम शर्मा, सनत सांगवान, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, देव कश्यप, शौर्य मलिक, केशव डबास, अमन चौधरी, करण गर्ग, अतुल्य पांडे, अनंत एस सरीन, मोहित पंवार, श्रेष्ठ यादव, आरव गौतम, ध्रुव सिंह, कमल भैरवा, आदि अग्रवाल, विवान जिंदल, जितेश सिंह, अश्विन हुडा, वरुण यादव, अंशुमान हुडा, आर्यन धूपर

पुरानी दिल्ली 6: ऋषभ पंत, ललित यादव, वंश बेदी, देव लाकड़ा, आयुष सिंह, समर्थ सेठ, आरुष मल्होत्रा, सार्थक पाल, अग्रीम शर्मा, विवेक यादव, युग गुप्ता, उधव मोहन, प्रणव पंत, प्रिंस मिश्रा, रुशल सैनी, आर्यन कपूर, प्रदीप पाराशर, मंजीत, एकांश डोबाल, आदित्य मल्होत्रा, रजनीश दादर, आशीष चौरसिया, गौरव सरोहा, कुश नागपाल, ध्रुव चौहान

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स: आयुष बडोनी , दिग्वेश राठी, तेजस्वी, कुँवर बिधूड़ी, सुमित माथुर, हिमांशू चौहान, अनमोल शर्मा, सक्षम गहलोत, अमन भारती, यतीश सिंह, दिव्यांश रावत, सार्थक रे, प्रिक्षित सहरावत, सुमित कुमार, आर्यवीर कोहली, गुलजार संधू, अद्वितेय सिन्हा, रोहन राणा, सागर तंवर, मनीष सहरावत, अंकुर कौशिक, विजन पांचाल, अभिषेक खंडेलवाल

वेस्ट दिल्ली लायंस: आयुष डोसेजा, नीतीश राणा, ईशांत शर्मा, रितिक शौकीन, मयंक गुसाईं, शिवांक वशिष्ठ, अंकित राजेश कुमार, लक्ष्मण, शुभम दुबे, कृष यादव, मनन भारद्वाज, शांतनु यादव, तिशांत डाबला, विशाल अभुआ, विकास राणा, भगवान सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, अक्षय कपूर, रवनीत तनवान, नमन तिवारी, ऋषभ राणा, कबीर सचदेवा।

पुरुष वर्ग में 8 टीमें और महिला वर्ग में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग की टीमें दो ग्रुपों (A और B) में बांटी गई हैं

ग्रुप A: आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स

ग्रुप B: वेस्ट दिल्ली लॉयंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, पुरानी दिल्ली-6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+