DPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में छाएंगे म्यूजिक के कई सितारे, टिकट बुक करने का ये है आसान तरीका
DPL 2025 Opening Ceremony: दिल्ली में एक बार फिर क्रिकेटरों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलने वाली है। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 का दूसरा सीज़न आज यानी शनिवार, 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह रोमांचक टूर्नामेंट राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम से आगाज़ करेगा, इस टूर्नामेंट से पहले ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।
ओपनिंग सेरेमनी में सितारों का जलवा (DPL 2025 Opening Ceremony)
शाम 5 बजे से शुरू होने वाले ओपनिंग सेरेमनी में म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगेगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर कलाकार जैसे सुनींदा शर्मा, रफ्तार, कृष्णा और सीधे मौत परफॉर्म करने वाले हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। फैंस बेसब्री से इस ओपनिंग सेरेमनी का इंतजार कर रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

जानिए कहां से खरीद सकते हैं टिकट
डीपीएल 2025 के सभी मैचों और ओपनिंग सेरेमनी के टिकट केवल District by Zomato ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। टिकटों की कीमत ₹99 से शुरू होकर ₹4999 तक जाती है। टिकट खरीदने के लिए District ऐप पर जाएं, पसंदीदा सीट चुनें, पेमेंट करें और डिजिटल टिकट प्राप्त करें। अगर आप स्टेडियम नहीं पहुंच सकते तो भी चिंता की बात नहीं है। डीपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी और सभी मैचों का सीधा प्रसारण फेनकोड ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।
इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला
डीपीएल 2025 का पहला मुकाबला होगा South Delhi Superstarz और पिछले सीज़न की चैंपियन East Delhi Riders के बीच खेला जाएगा। South Delhi टीम की कमान आयुष बडोनी संभालेंगे जबकि East Delhi को अनुज रावत लीड कर रहे हैं। इस सीज़न में दो नई टीमें जोड़ी गई हैं, जिससे अब कुल 8 टीमें होंगी। 44 मुकाबलों वाले इस टूर्नामेंट में ऋषभ पंत, आर्यवीर कोहली (विराट कोहली के भतीजे) और आर्यवीर सहवाग (वीरेंद्र सहवाग के बेटे) जैसे नामचीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
ये टीमें ले रही हैं हिस्सा
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
वेस्ट दिल्ली लायंस
ईस्ट दिल्ली राइडर्स
आउटर दिल्ली वॉरियर्स
न्यू दिल्ली टाइगर्स
पुरानी दिल्ली 6
सेंट्रल दिल्ली किंग्स
टिकट बुकिंग के आसान स्टेप्स
District by Zomato की वेबसाइट या ऐप खोलें
अपनी पसंदीदा मैच/इवेंट सिलेक्ट करें
सीट चुनें और टिकट संख्या तय करें
नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी जानकारी भरें
भुगतान करें (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से)
टिकट SMS और ईमेल के जरिए प्राप्त करें












Click it and Unblock the Notifications