DPL Eliminator में बवाल! नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच तीखी बहस, मारपीट तक पहुंची नौबत!

DPL 2025 Nitish Rana: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मैच के दौरान वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के स्पिनर दिग्वेश राठी आमने-सामने आ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंचने वाली थी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प (DPL 2025 Nitish Rana)

घटना 29 अगस्त को हुई जब राठी ने गेंद फेंकने से ठीक पहले अपना रन-अप रोक दिया। इस पर राणा भड़क उठे। अगली गेंद पर राणा ने बदला लेते हुए क्रीज से हटकर खेला, जिससे मामला और गरमा गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। राणा ने राठी की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलकर छक्का जड़ दिया, जिसके बाद दोनों के बीच गर्म शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।

DPL 2025 1

अंपायरों ने आकर किया बीच बचाव

तनाव और बढ़ गया जब लायंस के बल्लेबाज क्रिश यादव को अमन भारती की गेंद पर अनमोल शर्मा ने कैच कर लिया। इसके बाद यादव और साउथ दिल्ली के खिलाड़ियों सुमित माथुर और अमन भारती के बीच भी कहासुनी हो गई। हालात बिगड़ते देख खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को धक्का-मुक्की तक कर डाली। अंततः अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा और मैच दोबारा शुरू हुआ।

राणा की तूफानी पारी से जीत पक्की

इस विवाद के बाद नितीश राणा का गुस्सा बल्ले पर साफ झलकता दिखा। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में नाबाद 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस आक्रामक पारी की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने 202 रनों के विशाल लक्ष्य को 7 विकेट से हासिल कर लिया और क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। इससे पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने 20 ओवर में 201/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए तेजस्वी दहिया ने 60 और सुमित माथुर ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि राणा के बल्ले के सामने यह स्कोर छोटा साबित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+