'CSK को हल्के में लेने की गलती ना करें', पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कही यह बात, 2010 में हुआ था चमत्कार

नई दिल्ली, अप्रैल 25। IPL 2022 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से है। चेन्नई के लिए आज का मैच बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि अगर सीएसके को टूर्नामेंट में बने रहना है तो आज किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अभी चेन्नई की टीम 7 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर है। हालांकि अभी भी क्रिकेट के तमाम दिग्गजों को सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा है कि चेन्नई को कम आंकने की गलती ना करें, क्योंकि यह टीम अभी भी वापसी कर सकती है और प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

चेन्नई करेगी वापसी- इरफान

चेन्नई करेगी वापसी- इरफान

इरफान पठान ने कहा है कि अभी आईपीएल 2022 में चेन्नई के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। यह टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पठान ने कहा कि आईपीएल में पहले भी चेन्नई की टीम ने कई असफलताओं के बाद वापसी की है और सभी को चौंकाया है। पठान ने बताया कि इससे पहले 2010 में भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी, जब चेन्नई ने 7 में से 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद इस टीम ने खिताब जीता था।

'हार को जीत में बदल सकती है CSK'

'हार को जीत में बदल सकती है CSK'

पठान ने कहा है, "कोई भी टीम सीएसके को कम आंकने की गलती नहीं कर सकती, क्योंकि यह यह एक ऐसी टीम है जो हार को जीत में तब्दील कर सकती है और ऐसा नहीं कि इस टीम ने पहले कभी ऐसा नहीं किया। आईपीएल का इतिहास रहा है कि चेन्नई ने जबरदस्त वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया है। अभी तक के सीजन में सीएसके पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर है। उसे 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत मिली है।

Recommended Video

    IPL 2022: PBKS vs CSK, आगे के सफर के लिए जीत है जरुरी, चेन्नई और पंजाब का मुकाबला | वनइंडिया हिंदी
    धोनी हैं चेन्नई के बेस्ट फिनिशर- पठान

    धोनी हैं चेन्नई के बेस्ट फिनिशर- पठान

    इस दौरान इरफान पठान ने धोनी को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि धोनी अभी भी चेन्नई के बेस्ट फिनिशर हैं और चेन्नई के लिए अच्छी बात यह है कि वो अभी भी फॉर्म में हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार को धोनी ने एक फिनिशर की भूमिका निभाते हुए अंतिम ओवर में 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

    ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव बोले- मुझे उसमें धोनी की झलक दिखती है, वो भी मैदान पर शांत रहता है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+