ऋषभ पन्त से शादी करना चाहती हैं उर्वशी रौतेला? जानिए अभिनेत्री ने अब क्या कह दिया
Urvashi Rautela on Rishabh Pant: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त को लेकर बातें होती रहती हैं। पन्त के एक्सीडेंट के समय उर्वशी की तरफ से कुछ सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आए थे। एक इंटरव्यू में रौतेला ने कहा था कि वह मुझसे मिलने होटल आए थे। हालांकि पन्त ने किसी भी इंटरव्यू में कुछ नहीं बोला।
एक बार फिर से अब उर्वशी और पन्त को लेकर खबरें सामने आई हैं। एक इंटरव्यू में उर्वशी कुछ मुश्किल सवालों के जवाब देती हैं और उन सवालों में ऋषभ पन्त से जुड़ा सवाल भी होता है। ऋषभ पन्त को लेकर जुड़े सवाल का उन्होंने महज दो शब्दों में जवाब दे दिया।

शो के होस्ट ने उर्वशी को कहा कि पन्त आपका सम्मान करते हैं। मुझे ख़ुशी होगी अगर आप उनसे शादी करती हैं। इस पर उर्वशी से रिएक्शन देने के लिए कहा गया। उर्वशी ने ज्यादा कुछ नहीं बोला लेकिन शादी के लिए ना भी नहीं कहा। उर्वशी ने कहा कि 'नो कमेन्ट।' इतना बोलकर वह चुप हो गईं।
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला को पहले ऋषभ पन्त के लिए कुक पोस्ट और हिंट्स देते हुए देखा जाता रहा है। पन्त की तरफ से कुछ भी देखने को नहीं मिला। इसके बाद उर्वशी ने खुद ही सब बंद कर दिया। पन्त का कार एक्सीडेंट जब हुआ था, तब उर्वशी ने उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की थी और सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले थे।
इससे पहले खबरें आई थीं कि उर्वशी रौतेला को ऋषभ पन्त डेट कर रहे हैं और बाद में यह सुनने में आया कि भारतीय क्रिकेटर ने इस अभिनेत्री का मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर दिया है। उर्वशी की तरफ से अब पन्त के बारे में बयानबाजी बंद हो गई हैं लेकिन किसी न किसी मंच पर दोनों का नाम आ ही जाता है।
ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के बाद ठीक होकर आईपीएल से मैदान पर वापसी कर चुके हैं और उनके बल्ले से रन भी आए हैं। पन्त अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भी तैयार हैं। ऋषभ पन्त को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। उनके अलावा दूसरे विकेटकीपर संजू सैमसन हैं।












Click it and Unblock the Notifications