क्या रिंकू सिंह के पास नहीं है कोई लग्ज़री गाड़ी? गैराज में भरी कारों के बारे में जानकर टूट जाएगा दिल
Rinku Singh: भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है। आईपीएल समाप्त होने के तुरंत बाद रिंकू सिंह ने सगाई करने का फैसला लिया था। करोड़ों के मालिक रिंकू सिंह की शादी नवम्बर में होनी है।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को कार और बाइक का शौक है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि रिंकू के गैराज में कौनसी कारें मौजूद हैं। रिंकू सिंह के पास कारें, तो अच्छी हैं लेकिन अन्य क्रिकेटरों की तुलना में वह बहुत पीछे रह जाते हैं। हालांकि आने वाले समय में वह महंगी गाडियां ले सकते हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो
यह गाड़ी 13 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये तक जाती है। स्कॉर्पियो को भारत की अच्छी एसयूवी गाड़ियों में गिना जाता है। इसमें एडवांस फीचर्स, इंफोटेनमेंट और कई आधुनिक चीजें मिलती हैं। स्कॉर्पियो की यात्रा करने का अनुभव भी अलग होता है। हालांकि यह गाड़ी राजनेता ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। रिंकू सिंह के गैराज में यह मौजूद है।
इनोवा
टोयोटा कंपनी की इनोवा गाड़ी भी रिंकू सिंह के पास है। यह प्रीमियम गाड़ी सुरक्षा के हिसाब से अच्छी मानी जाती है। इसमें आधुनिक फीचर्स मौजूद होते हैं। लम्बी गाड़ी और आरामदायक स्पेस होने के कारण इसका मार्केट काफी अच्छा है। रिंकू सिंह ने इन खासियतों की वजह से ही शायद रिंकू सिंह ने यह कार अपने घर में रखी है। इस कार की कीमत 20 लाख होनी चाहिए।
फोर्ड एंडेवर
फोर्ड की गाडियां अब भारत में नहीं बनती लेकिन एंडेवर इसकी एक धांसू एसयूवी हुआ करती थी। इसमें लम्बा सफर करना आरामदायक रहता है। बैठने के लिए जगह भी काफी है। अब भारत में गाड़ी नहीं बनती है लेकिन मार्केट में पुरानी गाड़ियां अब भी मौजूद हैं। एंडेवर अपनी स्पीड, सेफ्टी, ताकत के लिए जानी जाती थी। इसकी कीमत 25 लाख के करीब होनी चाहिए।
रिंकू सिंह के पास अन्य भारतीय क्रिकेटरों की तरह लग्जरी गाड़ियां नहीं है। अन्य भारतीय खिलाड़ी बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज जैसी कारों को अपने गैराज में रखते हैं। रिंकू सिंह का शौक शायद उस तरह का नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications