अब होगा क्रिकेट का नॉन स्टॉप रोमांच, भारत में 2024-27 तक इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे आईसीसी के मैच
डिज्नी स्टार ने 2024 से 2027 तक सभी आईसीसी इवेंट्स के लिए टीवी और डिजिटल राइट्स जीते हैं। शनिवार को स्पोर्ट्स गवर्निग बॉडी ने इसकी पुष्टि की।
नई दिल्ली, 27 अगस्त: डिज्नी स्टार ने 2024 से 2027 तक सभी आईसीसी इवेंट्स के लिए टीवी और डिजिटल राइट्स जीते हैं। शनिवार को स्पोर्ट्स गवर्निग बॉडी ने इसकी पुष्टि की। आईसीसी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज एक बयान में पुष्टि की कि डिज्नी स्टार भारत में अगले चार वर्षों के लिए सभी आईसीसी का प्रसारण करेगा। डिज्नी स्टार ने 2027 के अंत तक पुरुषों और महिलाओं दोनों की वैश्विक घटनाओं के टीवी और डिजिटल अधिकार जीते हैं।" आईसीसी ने कहा कि डिज्नी स्टार ने सिंगल राउंड सील बिड प्रकिया में राइट्स जीते "

इतनी रकम खर्च की
आईसीसी बोर्ड के सीनियर मेंबर के मुताबिक, डिज्नी स्टार ने आईसीसी राइट्स के लिए करीब तीन अरब डॉलर का पेमेंट कर रहा है। आईसीसी ने कहा पिछले साइकिल के मीडिया राइट्स के लिए खर्च की गयी रकम से काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे क्रिकेट की लोकप्रतिया और पहुंच में बढ़ोतरी का पता चलता है। आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, हमें अगले 4 सालों के लिए आईसीसी के क्रिकेट मैचों के प्रसारण के लिए डिज्नी स्टार के साथ साझेदारी जारी रखने की खुशी है। इसने अतीत में हमारे सदस्यों के लिए एक उत्कृष्ट परिणाम दिया है और यह हमारी महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का समर्थन करेगा।
अपनी स्थिति मजबूत की
बार्कले ने कहा, वे हमारे खेल के भविष्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पहले से कहीं अधिक फैंस को जोड़ने में मदद करेंगे। डिज्नी स्टार के भारत के लिए प्रबंधन और अध्यक्ष के. माधवन ने कहा, आईसीसी डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकारों के अधिग्रहण के साथ डिज्नी स्टार ने देश में प्रमुख क्रिकेट आयोजनों के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
स्टार स्पोर्ट्स के पास इन बड़े टूर्नामेंट के अधिकार हैं (पुरुष)
- आईपीएल 2023
- आईपीएल 2024
- आईपीएल 2025
- आईपीएल 2026
- आईपीएल 2027
- टी20 विश्वकप 2022
- वनडे विश्वकप 2023
- टी20 विश्वकप 2024
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- टी20 विश्वकप 2026
- वनडे विश्वकप 2027












Click it and Unblock the Notifications