पाकिस्तानी ओपनर की घटिया हरकत, फिफ्टी जड़कर किया बंदूक वाला सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल
IND vs PAK: पाकिस्तानी टीम दुबई में एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत के खिलाफ मैदान पर खेल रही है। पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद साहिबजादा फरहान ने क्रीज पर टिककर बैटिंग की लेकिन भारत के जख्मों को हरा करने का प्रयास भी किया है। उन्होंने एक घटिया हरकत की है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
दरअसल भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपने सेलिब्रेशन में घटिया हरकत की।

पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया था, इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई थी। पाकिस्तान ने काफी हंगामा किया था। अब पाकिस्तान ने उस घटना को आज के मैच से जोड़ते हुए। सेलिब्रेशन में गंदी हरकत की है। कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि ऐसा भारतीय आर्मी को निशाना बनाने के लिए किया है, हालांकि ऑपरेशन सिंदूर में पिटाई होने के बाद से पाकिस्तानियों बौखलाए हुए हैं।
साहिबजादा फरहान फिफ्टी जड़ने के बाद बंदूक चलाने के अंदाज में जश्न मनाते हैं और इशारा करते हैं। यह बंदूक चलाना उस पहलगाम हमले की याद दिलाती है, जो भारतीय पर्यटकों के ऊपर कश्मीर में आतंकियों ने चलाई थी। मैच से पहले कयास भी लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान की तरफ से घटिया चीजें होंगी, क्योंकि उनका इतिहास वैसा ही रहा है।












Click it and Unblock the Notifications