IPL के बाद DK को मिला टी20 वर्ल्ड कप का टिकट, जानिए अचानक ऐसा क्या हुआ
T20 World Cup Commentators: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की तरफ से तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। टीमों में बदलाव के लिए भी अंतिम दिन 25 मई रखा गया है, इसके बाद अगर कोई टीम बदलाव करती है, तो आईसीसी की तकनीकी समिति से मंजूरी लेने की आवश्यकता होगी।
पहली बार आईसीसी की तरफ से बड़ा टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 20 टीमें खेलने वाली हैं। वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर टूर्नामेंट का आयोजन कराएंगे। अमेरिका में पहली बार आईसीसी का इतना बड़ा इवेंट देखने को मिलेगा।

इस बीच दिनेश कार्तिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिनेश कार्तिक ने हाल ही में आईपीएल में अपना अभियान समाप्त किया है। कार्तिक ने कुछ मैचों में अपने बल्ले का दमखम भी दिखाया था। अब टी20 वर्ल्ड कप में उनकी भूमिका को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।
दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप में एक खास काम सौंपा गया है। उनको कॉमेंट्री करने वाले लोगों में शामिल कर लिया गया है। इस लिस्ट में दुनिया के जाने-माने नाम हैं। दिनेश कार्तिक के अलावा भी भारत से कई अन्य क्रिकेटरों को भी इसमें देखा जा सकता है, कुल 40 लोग कॉमेंट्री करेंगे।
कॉमेंट्री करने के लिए भारत से दिनेश कार्तिक के अलावा भी तीन और नाम हैं। कुल चार लोगों को चुना गया है। अन्य तीन नामों में लीजेंडरी सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और हर्षा भोगले के नाम हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को भी इसमें शामिल किया गया है। पाकिस्तान से भी तीन नामों को शामिल किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए कॉमेंटेटर
दिनेश कार्तिक, मॉरिसन, बिशप, हर्षा भोगले, रवि शास्त्री, पोलक, पोंटिंग, स्टीवन स्मिथ, नासिर, ग्रीम स्मिथ, इयान स्मिथ, स्टेन, विल्किंस, यूनिस, वार्ड, स्टालेकर, अकरम, अतहर, अर्नोल्ड, एथरटन, बद्री, ब्रैथवेट, डोल, फिंच , गंगा, सुनील गावस्कर, जर्मनोस, हेडन, हेज़मैन, जोम्बॉय, मार्टिन, पॉमी, मूडी, मॉर्गन, मुर्गट्रोयड,सी नायडू, ओ'ब्रायन, रेनफोर्ड-ब्रेंट और राजा।












Click it and Unblock the Notifications