रिटायर हो चुके दिनेश कार्तिक कर रहे हैं मैदान पर वापसी, सोशल मीडिया पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Dinesh Karthik: आईपीएल में पिछले सीजन आरसीबी के लिए खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने अब मैदान पर वापस आने का मन बना लिया है और टी20 क्रिकेट में फिर से खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। आरसीबी से खेलने के बाद दिनेश कार्तिक ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

जून में ही कार्तिक ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन अब वह फिर से खेलने के लिए तैयार हैं और सोशल मीडिया पर आकर जानकारी दी है। कार्तिक फिर से मैदान पर वापसी करने लिए उत्सुक कार्तिक को आरसीबी ने मेंटर बनाया है।

dinesh karthik

कार्तिक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मैदान पर वापसी कर रहा हूँ, इस बार अफ्रीका में। दरअसल कार्तिक SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलने वाले हैं। टीम के एक्स हैंडल पर भी लिखा गया कि भारत से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक, इस लीजेंड को साइन कर लिया गया है और फ्लाईट बुक है।

कार्तिक का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में मेरी बहुत यादें जुडी हैं, जब अवसर आया तो मैं मना नहीं कर पाया। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आयर रॉयल्स के साथ इस इवेंट को जीतना कितना ख़ास होगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही कार्तिक को इस लीग का एम्बेसडर बनाया गया था।

401 टी20 मैचों में कार्तिक ने 27। 13 की औसत और 136। 96 की स्ट्राइक रेट से 7407 रन बनाए हैं, जिसमें 34 अर्धशतक उनके नाम हैं। यहाँ सबसे खास उनका स्ट्राइक रेट है। स्ट्राइक रेट उनका लगभग 137 का है और टी20 क्रिकेट में एक बल्लेबाज के पास यही क्षेत्र सबसे मजबूत होना चाहिए।

अगर भारत में किसी भी रूप में कोई खिलाड़ी सक्रिय हैं, तो वह किसी अन्य टी20 लीग में नहीं खेल सकता है। कार्तिक अब संन्यास ले चुके हैं इसलिए दक्षिण अफ्रीका में जाकर लीग क्रिकेट खेल सकते हैं। उनक प्रदर्शन देखने लायक रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+