Digvesh Rathi ने 5 गेंद पर 5 विकेट लेकर किया कमाल, BCCI ने लगाया था बैन, अब गेंद से बरपाया कहर
Digvesh Rathi take 5 wickets: क्रिकेट की दुनिया में दिग्वेश राठी लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आईपीएल 2025 धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी दिग्वेश राठी का कहर जारी है। इस युवा लेग स्पिनर ने हाल ही में एक टी20 मैच में 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। इस शानदार प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं सके।
संजीव गोयनका ने की जमकर तारीफ (Digvesh Rathi take 5 wickets)
गोयनका ने 16 जून को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह उस प्रतिभा की झलक है जिसने उन्हें IPL 2025 में LSG के लिए एक ब्रेकआउट स्टार बना दिया। इस वीडियो में राठी ने तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड और दो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि कुछ लोगों ने एलबीडब्ल्यू फैसलों पर सवाल उठाए, लेकिन गेंदबाज़ी की सटीकता और धार ने सबका दिल जीत लिया।

आईपीएल 2025 में राठी का प्रदर्शन
दिग्वेश राठी को LSG ने मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने अपने पहले ही सीज़न में 13 मैच खेले और 14 विकेट झटके, जिससे वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ बने। उनके प्रदर्शन की खास बात यह रही कि उन्होंने हाई स्कोरिंग मैचों में भी 8.25 की इकॉनमी बनाए रखी और 30.64 की औसत से विकेट लिए। राठी की गेंदबाज़ी स्टाइल सुनील नरेन से मिलती-जुलती है। वे लेग-ब्रेक डालते हैं और बड़े मौकों पर बेहद असरदार साबित होते हैं।
'नोटबुक सेलिब्रेशन' बना चर्चा का विषय
राठी का "नोटबुक" सेलिब्रेशन भी काफी चर्चा में रहा। विकेट लेने के बाद वे एक इमेजिनरी नोटबुक में कुछ लिखते दिखते थे, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी। हालांकि इस जश्न की वजह से उन पर जुर्माना भी लगा और एक मैच का निलंबन भी झेलना पड़ा। लेकिन इस अनोखे अंदाज ने उनके जुनून और आत्मविश्वास को और बढ़ाने का काम किया। बीसीसीआई से बैन होने के बाद भी वह जश्न मनाने के अपने तरीके को नहीं छोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications