DC vs RR: कैच लेने वाले फील्डर को पता था कि सैमसन हैं नॉट आउट? चीटिंग करने के लिए रहा चुप

Sanju Samson Dismissal: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान संजू सैमसन को आउट देने का फैसला विवादों से घिर गया। फैन्स से लेकर खुद सैमसन तक इस निर्णय से काफी नाराज थे। सैमसन ने मैदानी अम्पायरों से जाकर बात भी की थी लेकिन फायदा नहीं हुआ।

तीसरे अम्पायर के पास जब मामला गया तो ऐसा दिखा कि फील्डर के पाँव का हल्का भाग बाउंड्री की रस्सी पर लगी है लेकिन इसमें हलचल नहीं थी। कई बार ऐसा नहीं होता लेकिन अम्पायर ने शायद इसे ही आधार बनाकर फैसला दिया और बल्लेबाज को बाहर जाना पड़ा।

sanju samson

दरअसल मुकेश कुमार की गेंद को सैमसन ने लॉन्गऑन सीमा रेखा की तरफ हवा में खेल दिया था। यह सीधा शाई होप के पास चली गई। इसके बाद फील्डर ने कैच पकड़ा और बल्लेबाज को थर्ड अम्पायर ने आउट दिया। यहाँ एक बात गौर करने वाली थी।

शाई होप ने कैच लेने के बाद कोई जश्न नहीं मनाया। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि कैच क्लियर नहीं हुआ है और उनका पाँव सीमा रेखा पर टच हुआ है। वह कैच लेने के बाद चुपचाप ही रहते हैं। उनको यह अंदेशा था कि रिप्ले में देखने के बाद टीवी अम्पायर बल्लेबाज को नॉट आउट देगा, ऐसे में जश्न मनाने का कोई फायदा नहीं है।

फील्डर शाई होप चुप रहे और थर्ड अम्पायर ने उनके पाँव को सीमा रेखा की रस्सी पर टच नहीं मानकर सैमसन को आउट दे दिया। यहाँ शाई होप को आगे आना चाहिए था और बता देना चाहिए कि बल्लेबाज आउट नहीं है। उनके इस बर्ताव पर फैन्स ने उनको खूब सुनाया भी है। दिल्ली को चीटिंग करने वाली टीम माना गया है।

ऋषभ पन्त की दिल्ली कैपिटल्स टीम ने मुकाबला 20 रन से अपने नाम करते हुए रॉयल्स को 2 अहम अंक लेने से रोक दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए सैमसन ने सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली थी। वह टीम को जीत की तरफ लेकर जा रहे थे। सैमसन को आउट देने का मुद्दा सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+