Video: क्या BGT मैच में मोहम्मद सिराज और स्टीव स्मिथ के बीच हो गई तगड़ी फाइट? जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Australia vs India, 1st Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल भारत के पक्ष में रहा, जहां सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की और भारत की बढ़त को 218 रनों तक पहुंचाया। मैच के बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बीच फाइट का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और यह वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन चुका है। इस वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स एक-दूसरे पर बल्ले से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
वीडियो देखने से ये स्पष्ट हो रहा है कि ये पूरी तरह से फर्जी है, क्योंकि ऐसा कुछ भी असल में नहीं हुआ है। वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे सिराज और स्मिथ के बीच किसी मैच के दौरान जमकर फाइट हो रही है, लेकिन यह केवल एक काल्पनिक और सिर्फ एडिट वीडियो, जिसे संभवत: मनोरंजन के लिए बनाया गया है।
क्रिकेट के फैंस को इस तरह के फेक वीडियो बहुत आकर्षित करते हैं क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच एक ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धा रही है, और फैंस अक्सर ऐसे 'वायरलट कंटेंट की तलाश में रहते हैं जो उन्हें खेल की दुनिया के अंदर की 'हॉट' घटनाओं की तरह लगे। हालांकि, यह जरूरी है कि दर्शक इस तरह के वीडियो को मनोरंजन के रूप में लें और समझें कि यह असली नहीं है।
यहां देखें पूरा वीडियो
Funny video 😂..
Posted by Bhai Seraj on Thursday 21 November 2024
ये भी पढ़िए- IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया का दबदबा, जायसवाल और राहुल ने दिलाई 218 रनों की बढ़त
सोशल मीडिया पर ऐसे फेक वीडियो तेज़ी से फैलते हैं, और कभी-कभी लोग इन्हें सच मान बैठते हैं, जिससे भ्रम पैदा होता है। इस तरह के वीडियो का मुख्य उद्देश्य केवल ध्यान आकर्षित करना और हंसी-मज़ाक करना होता है, लेकिन इसे वास्तविकता से अलग समझना ज़रूरी है। वनइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications