क्या हार्दिक पांड्या ने अनंत अंबानी की शादी में शराब मांगी, वीडियो में देखें कौन से ब्रांड का नाम बोला
टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पांड्या काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में भी काफी मस्ती की थी। वानखेड़े स्टेडियम में फैन्स का अभिवादन स्वीकार करने और हूटिंग के दौरान भी पांड्या की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।
अब अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी पांड्या ने मस्ती की है। अनंत और राधिका की शादी मुंबई में ही हुई है। हार्दिक पांड्या भी तमाम बड़े नामों के साथ आमंत्रित थे। हार्दिक पांड्या का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था। उसमें अनन्या पांडे भी हैं।

उसी शादी से पांड्या का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह वेटर को शराब परोसने के लिए कहते दिख रहे हैं। वीडियो में पांड्या के लिप्स की तरफ देखा जाए, तो वह 'टकीला' की मांग करते हैं। ऐसा नजर आ रहा है, पूरी तरह से कुछ भी नहीं कह सकते कि वह क्या मांग रहे हैं। टकीला एक अल्कोहोल ब्रांड है।
इस दौरान हार्दिक पांड्या अन्य सेलिब्रिटीज के साथ डांस कर रहे हैं। अनन्या पांडे भी उनके करीब ही डांस कर रही थीं। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। गौरतलब है कि अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड, राजनीति, खेल जगत के दिग्गजों को बुलाया गया था। सभी इस शादी में शामिल हुए। पीएम मोदी भी गए थे।












Click it and Unblock the Notifications