हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के कॉन्ट्रोवर्शियल Video लीक, IPL से पहले क्यों भड़के स्टार क्रिकेटर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होगा और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें अच्छी तैयारी कर रही हैं। इस बीच हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हार्दिक पंड्या का वीडियो हुआ लीक?
इस सीजन रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसे में हार्दिक पंड्या का एक वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में हार्दिक एक शूट में हैं। इस दौरान वे उनके लिए परोसे गए खाने को लेकर शिकायत करते देखे जा सकते हैं। उन्हें 'जलेबी' और 'ढोकला' परोसा गया है। इसे देखने के बाद हार्दिक ने कहा, 'क्या है ये, ये सब कैसे खाऊंगा? भाई फिटनेस करना होता है। कैसे करुंगा ये? कौन भेजा है?'

दरअसल, हार्दिक पंड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने के बाद क्रिकेट एक्शन से बाहर हो गये। हाल ही में वह चोट से उबरे हैं और आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
ऋषभ पंत का वीडियो भी हुआ लीक
दरअसल, हार्दिक के बाद ऋषभ पंत का वायरल वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे सचमुच कुछ दिलचस्प चल रहा है। ऋषभ पंत इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, 'कैसे बातें कर रहे हो यार? मेरे को इमोशनल होते हुए देखा है कभी? ये स्क्रिप्ट चेंज करो।'
बाद में उन्होंने कहा कि, 'कैसे बातें कर रहे हैं आप? मेरेको कभी रोते हुए देखे हो आप? फैंस क्या सोचेंगे? यार ये ऐसे बातों पे रो रहा है।' इस वीडियो में सामने वाला शख्स पंत को स्क्रिप्ट के बारे में समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह उस हिसाब से करने को तैयारा नहीं और आखिर में कहते हैं कि रोना पक्का नहीं है आप डायरेक्टर से बात कर लो।' हालांकि, ये वीडियो सच में लीक हुआ है या स्क्रिप्टेड है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
आईपीएल का शेड्यूल जारी
बीसीसीआई ने 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले टाटा आईपीएल 2024 के शुरुआती दो हफ्तों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन की शुरुआत में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।












Click it and Unblock the Notifications