Dhanashree: धनश्री ने चहल पर बनाया था पैरेंट्स को छोड़ने का दबाव? तलाक की असली वजह आई सामने
Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच कुछ ही दिनों पहले तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई। साल 2020 में शादी के चार साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के कारण क्या थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन रिपोर्ट्स में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
धनश्री और चहल की शादी गुरुग्राम में हुई थी और दोनों ही शादी के बाद हरियाणा रहते थे। हालांकि काम के सिलसिले में इनका मुंबई आना-जाना लगा रहता था। इसके बाद धनश्री ने मुंबई रहने के लिए कहा। यहाँ से ही बात बिगड़ गई और दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

खबरों की मानें, तो चहल और धनश्री के बीच मुंबई शिफ्ट होने को लेकर झगड़ा हुआ था और धनश्री ने मुंबई में रहने का फैसला लिया। चहल ने अपने पैरेंट्स के साथ रहने का फैसला लिया। वह अपने पैरेंट्स को अकेले छोड़कर किसी दूसरे शहर में नहीं रहना चाहते थे।
बताया जा रहा है कि शादी के समय से ही चहल स्पष्ट थे कि वह अपने पैरेंट्स और क्षेत्र को छोड़कर किसी दूसरी जगह नहीं बसने वाले हैं। शादी के बाद धनश्री की डिमांड मुंबई में बसने की थी। यहां चहल के पास धनश्री की बात मानकर मुंबई बसने का का विकल्प था।
हालांकि इसके लिए चहल को अपने पैरेंट्स को छोड़कर जाना पड़ता। सवाल यह भी है कि चहल खुद के पैरेंट्स को भी साथ ले जा सकते थे। ऐसा हो सकता था लेकिन एक इंसान की जिद्द के कारण पूरा परिवार अपना घर छोड़कर किसी अन्य जगह पर बसने के लिए क्यों ही जाएगा।
Dhanashree और चहल रहते थे अलग
हालांकि धनश्री और चहल ने अपने तलाक के बारे में कुछ भी साफ़ नहीं किया है। ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों ढाई साल से अलग रहते हैं। इसका मतलब यह है कि धनश्री मुंबई में रहती थी और चहल हरियाणा में रहते थे। तभी दोनों इतने समय से अलग रहने के बाद तलाक के निर्णय पर पहुंचे।
Dhanashree तलाक के बाद मालामाल
तलाक से धनश्री को मोटी रकम बतौर एलिमनी मिली है। उनको 4 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि मिली है और इसे लेकर धनश्री को ट्रोल भी किया जा रहा है। तलाक के बाद चहल आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं, वहीं धनश्री अब अपने शूट और अन्य कामों में व्यस्त हैं। दोनों के रास्ते अलग हैं।












Click it and Unblock the Notifications