विराट कोहली पर Avneet Kaur ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ फ्लाइंग Kiss और हार्ट वाला Video!
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक, सभी उन्हें अलग-अलग अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) को कोहली के लिए 'हार्ट' बनाते और फ्लाइंग किस भेजते देखा गया।
इस वीडियो में उनके साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया अवनीत का 'कोहली मोमेंट'
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवनीत 'कोहली-कोहली' चिल्लाती दिख रही हैं और कोहली के नाम पर दिल बनाकर फ्लाइंग किस भेजती हैं। उनका ये जोश देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कोहली के रिटायरमेंट के ठीक बाद यह वीडियो वायरल होने लगा, जिससे लोग समझने लगे कि अवनीत ने ये लाइव रिएक्शन उसी समय दिया।
लेकिन एक मिनट... क्या ये वीडियो अभी का है?
दरअसल, जब इस वीडियो की सच्चाई परखने की कोशिश की, तो सामने आया कि ये क्लिप नई नहीं बल्कि 2024 की है। उस समय अवनीत, शहनाज और मुनव्वर किसी इंडियन क्रिकेट मैच को साथ देख रहे थे और कोहली के एक शानदार परफॉर्मेंस पर रिएक्ट कर रहे थे। यानी यह वीडियो विराट के रिटायरमेंट के बाद का नहीं है, बल्कि पुराना वीडियो अब दोबारा वायरल हो रहा है।
पुरानी तस्वीर और Like कंट्रोवर्सी से शुरू हुआ मामला
इससे पहले मई की शुरुआत में विराट कोहली ने एक फैन क्लब द्वारा शेयर की गई अवनीत की फोटो को 'लाइक' कर दिया था, जिसकी स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बाद में विराट ने सफाई दी कि ये एक एक्सीडेंटल लाइक था, शायद एल्गोरिद्म की वजह से। उन्होंने कहा कि इसमें कोई इरादा नहीं था, कृपया गलतफहमियों से बचें।'
अनुष्का का इमोशनल रिएक्शन
विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने भी एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा जिसमें उन्होंने उनके संघर्ष, त्याग और क्रिकेट के प्रति प्रेम को याद किया। विराट अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे और फिलहाल अनुष्का व दोनों बच्चे लंदन में उनके साथ रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications