Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धनश्री वर्मा ने 'चहल' सरनेम हटाने के बाद की पहली पोस्ट, लिखा- एक राजकुमारी अपने दर्द को...

भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित कपल में से एक युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच शायद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

नई दिल्ली, 18 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित कपल में से एक युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच शायद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। चहल की पत्नी धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'चहल' सरनेम हटा दिया है। इससे पहले बुधवार (17 अगस्त) को, चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लिखा था "नया जीवन लोड हो रहा है...।" इसके बाद से ही फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। किसी का कहना है कि वह पापा बनने वाले हैं तो कोई उनके रिश्ते में दरार की बातें भी कर रहा है।

Recommended Video

    Chahal और Dhanshree के रिश्तें में दरार, नई जिंदगी के बारे में बोले Spinner | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    दर्द भरा कैप्शन लिखा

    दर्द भरा कैप्शन लिखा

    'चहल' सरनेम हटाने के बाद धनश्री ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह काफी नॉर्मल नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देगी। बता दें कि धनश्री और चहल की लवस्टोरी काफी फिल्मी है। तीन महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। धनश्री पेशे से एक डेंटिस्ट हैं और साथ ही वह एक डांस कोरियोग्राफर भी हैं। दोनों ने अगस्त 2020 में सगाई की और 22 दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी।

    यूट्यूब से हुईं फेमस

    यूट्यूब से हुईं फेमस

    धनश्री ने मुंबई के एक कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन शुरुआत से ही उन्हें डांस का शौक था, ऐसे में उन्होंने इसी को अपने करियर के रूप में चुना। 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया और धीरे-धीरे वह काफी फेमस हो गईं। वह चहल को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर भी नजर आती हैं। धनश्री और चहल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। चहल जहां फनी वीडियो शेयर करते हैं तो वहीं धनश्री अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं।

    चहल का करियर

    चहल का करियर

    भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर युजवेंद्र चहले ने अपने करियर में अब तक 67 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.39 की औसत और 5.22 की इकॉनमी से 118 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट और 5 बार चार विकेट चटकाए हैं। वहीं 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चहल ने 23.94 की औसत और 8.09 की इकॉनमी से 79 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 और 2 बार 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में चहल ने 17 मुकाबलों में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट अपने नाम किए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+