तलाक के बाद ये किसके साथ घूमने निकल गईं धनश्री वर्मा! सो रही थीं तभी किसी ने बना लिया वीडियो

Dhanashree Verma Latest News In Hindi: धनश्री वर्मा इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के कारण सुर्खियों में हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों के बीच धनश्री काम पर लौट आई हैं और एक नए प्रोजेक्ट को बनाने में टीम के साथ जुट गई हैं। हालांकि उनके काम के बारे में फैंस के पास अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन वह अपने फैंस को अपडेट रखने के लिए पर्दे के पीछे की कहानी शेयर करती रहती हैं।

ये किसके साथ नजर आईं धनश्री (Dhanashree Verma Latest News In Hindi)

हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पत्नी और पेशेवर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहज़बीन अब्दुल रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर धनश्री के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इस क्लिप में धनश्री को कार में सफर करते समय एक छोटी सी झपकी लेते देखा जा सकता है। जब धनश्री सो रही थीं तभी मेहज़बीन अब्दुल रहमान ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया।

Dhanashree Verma

जल्द ही नए अंदाज में नजर आएंगी धनश्री

इस वीडियो की क्लिप शेयर करते हुए मेहज़बीन ने पोस्ट में धनश्री को टैग किया और लिखा कि यह एक लंबा दिन होने वाला है। मेहज़बीन ने धनश्री के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसका कैप्शन U + I हमेशा धमाल मचाता रहता है। एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर मेहज़बीन ने धनश्री समेत कई हस्तियों के साथ काम किया है। अब दोनों मिलकर धनश्री के नए प्रोजेक्ट को बनाने में जुटे हुए हैं।

साल 2020 में हुई थी शादी

डेंटिस्ट से कोरियोग्राफर बनी धनश्री ने युजवेंद्र चहल से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी 2020 में हुई थी। दोनों कोविड के दौरान मिले थे। धनश्री ने युजवेंद्र डांस सिखाया था। धनश्री कई मौकों पर युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में भी नजर आती रही हैं। लेकिन अब ये कपल अलग हो चुके हैं। इन्हें लेकर फैंस के बीच कई तरह की बातें भी की जा रही है।

Dhanashree Verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+