'मुझे नहीं पता इसकी मंशा क्या है, मैं सबको सच बताना चाहती हूं', चहल नहीं इस शख्स से परेशान हैं धनश्री वर्मा!
Dhanashree Verma alerted her fans: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक बड़े खतरे से आगाह किया है। उन्होंने बताया कि कोई शख्स उनका फेक अकाउंट बनाकर उनके नाम से दोस्तों, फैमिली और कोलीग्स से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा है।
धनश्री वर्मा हो गई हैं परेशान (Dhanashree Verma alerted her fans)
कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने बताया कि कोई शख्स उनका नाम और पहचान इस्तेमाल कर ऑनलाइन लोगों को गुमराह कर रहा है। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए साफ लिखा कि कोई उनकी तरह बनकर उनके दोस्तों, परिवार और सहयोगियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। धनश्री ने इस शख्स से फैंस को सावधान रहने को कहा है।

धनश्री ने फैंस की ये खास अपील
धनश्री ने अपने अलर्ट मैसेज में लिखा कि कोई मेरी पहचान का इस्तेमाल कर रहा है और मेरे दोस्तों, परिवार और कलीग्स से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा है। कृपया किसी भी संदिग्ध कॉल, ईमेल या मैसेज का जवाब न दें। मुझे नहीं पता उनकी मंशा क्या है, लेकिन मैं चाहती हूं कि सब सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही वह उस नंबर को शेयर करेंगी जिसका इस्तेमाल यह फेक अकाउंट कर रहा है, ताकि सभी लोग रिपोर्ट कर सकें। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि सतर्क रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें।
तलाक के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं धनश्री
धनश्री ने हाल ही में 'ह्यूमैन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्हें और उनके परिवार को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनकी मां और पिता बेहद परेशान हो गए थे। कई बार उन्हें कहना पड़ा कि फोन इस्तेमाल करना बंद कर दें ताकि नेगेटिविटी से बचा जा सके।
धनश्री ने कहा कि मेरे पैरेंट्स हमेशा मुझे याद दिलाते रहे कि यह फैसला आसान नहीं था। एक ऐसे इंसान से अलग होना जो आपसे ज्यादा पावरफुल हो, इसके लिए हिम्मत चाहिए। मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व है कि मैंने सही फैसला लिया। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग गलत है और लोगों को आगे बढ़ना चाहिए। हो गया अब। मूव ऑन करिए। अगर जिंदगी में आगे बढ़ना है तो इन बातों में फंसना छोड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications