श्रीलंका ने नए साल पर किए बड़े बदलाव, इस दिग्गज की जगह धनंजय डी सिल्वा को सौंपी टेस्ट टीम की कमान

Sri Lanka: नए साल की शुरुआत के साथ ही श्रीलंका क्रिकेट टीम में भी अब बहुत कुछ नयापन देखने को मिलेगा, क्योंकि मुख्य चयनकर्ता ने टेस्ट कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। टीम में अब दिमुथ करुणारत्ने की जगह पर 32 साल के धनंजय डी सिल्वा को नया कप्तान बनाया गया है।

धनंजय डी सिल्वा को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाए जाने के बाद श्रीलंका 2024 की शुरुआत प्रत्येक फॉर्मेट के लिए एक नए कप्तान के साथ करेगा। एसएलसी की ओर से यह घोषणा कुसल मेंडिस और वानिंदु हसरंगा की क्रमशः वनडे और टी20ई टीम के लीडर के रूप में हाल ही में नियुक्तियों के बाद की गई है।

Dhananjaya de Silva

32 वर्षीय डी सिल्वा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का नेतृत्व करते हुए पुरुष टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले 18वें खिलाड़ी होंगे। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने की जगह टीम की कमान संभाली है, जिन्होंने 2019 और 2023 के बीच 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। कप्तान के रूप में करुणारत्ने का कार्यकाल दक्षिण अफ्रीका में सभी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक ऐतिहासिक सीरीज जीत के साथ शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें- Mohammed Siraj की रफ्तार से बढ़ रही ब्रांड वैल्यू, जानें कैसा रहा ऑटो से करोड़ों की गाड़ियों तक का सफर

डी सिल्वा टीम के नियमित सदस्य रहे हैं। उनके अब तक 51 टेस्ट मैचों में 40 से कम औसत से 3301 रन बने हैं मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा कि, 'मैं तीनों प्रारूपों के लिए एक ही कप्तान रखना पसंद करूंगा, लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं उनके साथ हम इस समय ऐसा करने में असमर्थ हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+