ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, धमाकेदार कीर्तिमान से काटा बवाल
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में बुरी तरह पराजित कर दिया। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए अफ्रीका के ऊपर दबाव बनाने का काम किया और धमाल मचा दिया। तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के शतक आए। ऑस्ट्रेलिया ने मैच अपने नाम किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
दक्षिण अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने मिलकर धांसू बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए तहलका मचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 250 रनों की भागीदारी की। ट्रेविस हेड ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 142 रन बनाए।

उनके अलावा मिचेल मार्श ने 100 रन जड़े और कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों में सैकड़ा जमा दिया, वह 118 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। उधर अएलेक्स कैरी ने भी फिफ्टी जमाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 431 रन बनाए, जो वनडे में उनका दूसरा बेस्ट स्कोर है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम का रास्ता कठिन था और यही देखने को मिला। बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम महज 155 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ब्रेविस ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कॉनोली ने 5 विकेट झटके।
शर्मनाक हार का आंकड़ा
दक्षिण अफ्रीका को 276 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो शर्मनाक है। रनों के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय क्रिकेट में यह सबसे बड़ी हार है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए रनों के हिसाब से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम का बड़ा कीर्तिमान
हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 3 या ज्यादा वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा बार हराया है। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नौवीं सीरीज जीत थी। 15 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा किया है। इंग्लैंड ने 8 सीरीज जीत है। भारत ने 6 बार सीरीज अपने नाम की है।
पिछले पांच वनडे सीरीज की बात की जाए, तो ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए तरसना पड़ा है। कंगारुओं को एक भी सीरीज जीतने का मौका नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ़ कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications