Virat Kohli का Vijay Hazare Trophy में धूम-धड़ाका जारी, महज 29 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, लगाई चौकों की झड़ी!
Vijay Hazare Trophy 2025-26 Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के 'रन मशीन' विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले से जौहर दिखाने का काम किया है। 15 साल के लंबे अंतराल के बाद घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए कोहली ने दिल्ली की ओर से रनों का अंबार लगा दिया। पहले मैच में दमदार शतक जड़ने के बाद दूसरे मुकाबले में भी वह बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रहे।
महज 29 गेंदों में जड़ा अर्धशतक (Vijay Hazare Trophy 2025-26 Virat Kohli)
गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट का एक अलग ही रूप देखने को मिला। जहां पिच पर दूसरे बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, वहीं कोहली ने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। उनकी बल्लेबाजी का दबदबा इस बात से समझा जा सकता है कि उनके साथी बल्लेबाज अर्पित राणा 25 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना पाए थे, जबकि कोहली दूसरी तरफ से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे। हालांकि, कोहली अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 77 रनों पर आउट हो गए।

पिछले मैच में रचा था इतिहास
इससे पहले आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान विराट ने इतिहास रच दिया। पारी का पहला रन बनाते ही वे लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले केवल महान सचिन तेंदुलकर ही इस जादुई आंकड़े तक पहुँच पाए हैं। इसी मैच में विराट ने शानदार 131 रनों (101 गेंद) की पारी खेली, जो उनके लिस्ट-ए करियर का 58वां शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 299 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा मैच
विराट की फिटनेस और फॉर्म कह रही है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है। 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत है। जिस तरह से उन्होंने दबाव में आकर रन बनाए हैं, उसने यह साफ कर दिया है कि 'किंग कोहली' की भूख अभी शांत नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications