DPL का फाइनल मैच आज, इन दोनों टीमों के बीच होगी टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Delhi Premier League 2024, Delhi Weather Forecast: दिल्ली प्रीमियर लीग टी 20 2024 का दूसरा सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके परिणामस्वरूप साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गई। अब उनका सामना फाइनल मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स प्वाइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति में थी, जिस कारण टीम को फायदा मिला और फाइनल में एंट्री हो गई।

फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

अगस्त और सितंबर में बारिश के कारण अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट मैच अक्सर बाधित होते हैं। इस सीजन में दो मैच मौसम के कारण बेनतीजा रहे और दूसरा सेमीफाइनल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। फाइनल मैच यानी 8 सितंबर को भी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में अगर बारिश के कारण रविवार को मुकाबला नहीं हो पता है तो सोमवार यानी 9 सितंबर को रिजर्व डे वाले दिन मैच खेला जाएगा।

Delhi Premier League 1

पुरानी दिल्ली टूर्नामेंट से हुई बाहर

पुरानी दिल्ली 6 के लिए यह रद्द होना एक बड़ा झटका था, क्योंकि वे बिना मैच खेले ही बाहर हो गए। इस बीच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों में शामिल होकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच पहला सेमीफाइनल भी बारिश के कारण देरी से खेला गया। मैच को 18-18 ओवर का कर दिया गया और ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की।

महिलाओं का भी होगा फाइनल आज

डीपीएल टी20 का फाइनल आज, रविवार, 8 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का फाइनल भी दोपहर 2 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन में अरुण जेटली स्टेडियम में डीपीएल टी 20 का पहला सीजन खेला जा रहा है। बारिश ने टूर्नामेंट को काफी प्रभावित किया है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

अरुण जेटली स्टेडियम में पिच की बात करें तो यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हुआ है। पिच बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। बारिश से होने वाली चुनौतियों के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच होने वाले रोमांचक फाइनल का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+