DC vs MI Pitch Report: आज IPL में बल्लेबाज करेंगे धमाका या गेंदबाज मचाएँगे तबाही? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
DC vs MI Pitch and Weather: मुंबई इंडियंस आईपीएल में आज एक जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाना है। डबल हेडर में यह पहला मैच है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। मुंबई को अपनी चौथी जीत का इंतजार है और यह टीम के हर खिलाड़ी के धाकड़ प्रदर्शन से ही आएगी। कई खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक़ खेल नहीं पाए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या भी उनमें से एक हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। वह धांसू बैटिंग करने में सफल रहे हैं और आज भी उनके रन आने की उम्मीद की जा सकती है। ऋषभ पन्त के अलावा पृथ्वी शॉ और अन्य बल्लेबाज भी हैं। मैच की पिच और मौसम रिपोर्ट जानना आवश्यक है।
दिल्ली vs मुंबई मैच पिच रिपोर्ट
इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम में दो ही मैच खेले गए हैं और दोनों बार रनों का अम्बार देखने को मिला है। पिच से गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं है। सिर्फ रनों का पहाड़ ही देखने को मिला है। इस बार भी पिच बल्लेबाजों के लिए सहायक होगी। छोटी बाउंड्री से बैटिंग और आसान बन जाती है।
दिल्ली vs मुंबई वेदर अपडेट
मौसम की बात की जाए, तो गर्मी रहने वाली है। दोपहर में मुकाबला होना है, तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना है, ऐसे में बैटिंग और गेंदबाजी दोनों आसान नहीं होगी। हालांकि राहत यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इससे फैन्स को एक पुर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
दिल्ली vs मुंबई मैच कहाँ देखें
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। जियो सिनेमाँ एप्लीकेशन पर मैच का सीधा प्रसारण होगा और जियो की वेबसाईट पर भी मैच देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications