DC vs GT Pitch Report: क्या दिल्ली-गुजरात IPL मैच में बारिश डालेगी खलल, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

DC vs GT Pitch and Weather: आईपीएल में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चौकों और छक्कों के बारिश देखने को मिलेगी। ऋषभ पन्त की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स एक जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में यहाँ दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने धो दिया था।

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को पराजित किया था। गिल की कप्तानी वाली यह टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकाबला आसान कभी नहीं होने वाला है। हालांकि दिल्ली के पास अच्छी बैटिंग लाइनअप है।

dc and gt

छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। गेंदबाजों को सिर्फ लाइनलेंथ ही बचा सकती है। दिल्ली के फैन्स को आज एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुकाबले में पिच और मौसम अपडेट अहम है।

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए तगड़ी रहती है। पिछला मैच ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। बल्लेबाजों के रन आने वाले हैं और गेंदबाजों को धुनाई होगी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर करने पर ही बचाव होगा। कोई भी स्कोर यहाँ हासिल किया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस वेदर अपडेट

मौसम को लेकर देखा जाए, तो आज बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 36 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। गर्मी से भी राहत मिली है क्योंकि मैच के पहले दिन शाम को हल्की बारिश और हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस लाइव

मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए कई ऑप्शन हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर करेगा। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर यह मैच देखा जा सकता है। ओटीटी में यह मैच जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव देका जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+