DC vs GT: दिल्ली-गुजरात के IPL मैच में आज कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
DC vs GT Head to Head: पिछले मैच में पंजाब किंग्स को उनके घर में हराने के बाद आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। गुजरात का प्रयास दिल्ली को घर में जाकर हराने का रहेगा लेकिन यह काम उतना आसान नहीं कहा जा सकता है। दिल्ली भी धांसू टीम है।
घरेलू फैन्स के सामने पिछला मैच हारने के बाद अब दिल्ली एक जीत की तलाश में है। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक महज 3 ही मैचों में जीत दर्ज की है। प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को अब होने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

गुजरात के लिए गिल और सुदर्शन के अलावा तेवतिया अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। दिल्ली के पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर और ऋषभ पन्त की फॉर्म ठीक रही है। दोनों टीमों के बीच कड़ा मैच हो सकता है लेकिन जीत किसी एक की होगी। हेड टू हेड जानना भी अहम है।
दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस हेड टू हेड
गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल में टक्कर कड़ी रहती है। हेड टू हेड में भी मामला बराबरी का है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दो मैच दिल्ली कैपिटल्स के खाते में गए हैं और दो ही मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। आज जीतने वाली टीम लीड लेगी।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस में कौन जीतेगा
दिल्ली और गुजरात दोनों टीमें बराबरी की लग रही है लेकिन घरेलू फैन्स का सपोर्ट दिल्ली को रहने वाला है। कड़ी टक्कर की उम्मीद की जानी चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में एकजुट होकर खेलती है, तो गुजरात के लिए काम मुश्किल होगा। किसी एक टीम की बात की जाए, तो दिल्ली कैपिटल्स जीत सकती है।
दोनों टीमों की संभावित एकादश
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार (इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल)
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वॉरियर)












Click it and Unblock the Notifications