IPL 2023, DC: दिल्ली कैपिटल्स का ऐसा है शेड्यूल, जानें टीम की ताकत और कमजोरी
DC full schedule in IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले ही दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा था। टीम के नियमित कप्तान चोटिल होने के कारण आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

DC full schedule in IPL 2023: आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स का सफर कुछ खास नहीं रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से शानदार रहा है। दिल्ली को अभी भी अपने पहली ट्रॉफी की तलाश है। इस सीजन ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी में दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर करते नजर आएंगे। डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब जिताया था। ऐसे में दिल्ली की टीम को वॉर्नर से एक बार फिर बेहतर कप्तानी की उम्मीद होगी।
दिल्ली को दिखाना होगा दम
दिल्ली की टीम सबसे अधिक अपने कप्तान डेविड वॉर्नर पर निर्भर रहेगी। डेविड वॉर्नर के अलावा मिचेल मार्श, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों से भी टीम को खासी उम्मीदें होगी। खलील अहमद, सरफराज खान और यश ढुल जैसे खिलाड़ी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मनीष पांडे को इस सीजन दिल्ली की टीम ने खरीदा है। ऐसे में मिडल ऑर्डर में आकर वह टीम के लिए रन जोड़ने का काम कर सकते हैं।
जानिए कब और किससे होंगे दिल्ली के मैच
1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
4 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
8 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी (दोपहर 3:30 बजे)
11 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
15 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (दोपहर 3:30 बजे)
20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
24 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम 7:30 बजे)
29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
2 मई - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे)
6 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
10 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
13 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
17 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला (शाम 7:30 बजे)
20 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (दोपहर 3:30 बजे)
आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है दिल्ली की टीम
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रेली रोसौव।












Click it and Unblock the Notifications