Delhi Capitals IPL Retention List: ऋषभ पंत सहित इन खिलाड़ियों को दिल्ली करेगी रिटेन! यहां देखें पूरी लिस्ट
Delhi Capitals IPL Retention List: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले नए खिलाड़ी रिटेंशन नियमों की घोषणा कर दी गई है। गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम को छह खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दे सकती है। टीमें रिटेंशन के अलावा राइट टू मैच का उपयोग भी कर सकती है। हर टीम से पांच कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है।
दिल्ली में होंगे कौन से खिलाड़ी
इन नियमों के लागू होने के बाद इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत सहित कुछ और खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। फ्रैंचाइज़ी ने पहले ही अपने रिटेंशन विकल्पों के बारे में संकेत दे दिए हैं, जिससे आईपीएल 2025 के लिए एक मजबूत टीम बनाने का उनका इरादा स्पष्ट हो गया है।

ऋषभ पंत फिर करेंगे कप्तानी
ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। फ्रैंचाइज़ी इस शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज को बनाए रखने की योजना बना रही है। ऋषभ पंत को पहले भी दिल्ली ने रिटेन किया था। ऋषभ पंत टीम के भरोसे पर खरे भी उतरे हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने टीम को कई यादगार जीत दिलाई है।
कुलदीप यादव पर नजर
कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने के बाद कुलदीप यादव के करियर में फिर से उछाल आया। टीम ने उनकी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का भरपूर लाभ उठाया है और ऐसी रिपोर्ट है कि दिल्ली उन्हें टीम में बनाए रखना चाहती है। विकेट लेने की कुलदीप की आदत उन्हें टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा बनाती है।
इन खिलाड़ियों का रिटेन होना तय
अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन से अक्षर पटेल अब तक टीम के लिए फायदेमंद साबित रहे हैं। अक्षऱ पटेल को टीम रिटेन कर सकती है। इसके अलावा युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने पिछले साल मिड-सीजन में शामिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई दमदार पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसे में इन खिलाड़ियों को टीम रिटेन कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications