Delhi Capitals के खिलाड़ी के कारण टूटा था प्रीति जिंटा का दिल, IPL में रहा फ्लॉप, अब जड़ दिए 11 छक्के
Delhi Capitals IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आखिरकार अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से फॉर्म में वापसी कर ली है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 के एक मुकाबले में उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए 38 गेंदों में 88 रन बनाए। उन्होंने टीम को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 रन की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
जड़ दिए 11 छक्के और दो चौके (Delhi Capitals IPL 2025)
इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 2 चौके लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 231.58 रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूनिकॉर्न्स ने 219/8 का विशाल स्कोर बनाया। जेक ने फिन एलन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। एलन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों पर 52 रन बनाए।

फ्रेजर-मैकगर्क और एलन ने खेली तूफानी पारी
मैच की शुरुआत में कप्तान सुनील नरेन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले ओवरों में टिम सेफर्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिर फ्रेजर-मैकगर्क और एलन ने तूफानी बल्लेबाज़ी की। खास तौर पर पांचवें ओवर में जेक ने लगातार चार छक्के लगाकर माहौल बना दिया। वे शतक से चूक गए, लेकिन जब वे आउट हुए, तब तक टीम का स्कोर 167 रन हो चुका था।
187 रन पर ऑल आउट हो गई लॉस एंजिल्स
लॉस एंजिल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई। उन्मुक्त चंद ने 53 रन बनाए, लेकिन जेवियर बार्टलेट और हारिस राउफ ने 4-4 विकेट लेकर विपक्ष की उम्मीदों को खत्म कर दिया।मैच के बाद फ्रेजर-मैकगर्क ने कहा, "काफी समय बाद रन आए हैं, टीम के लिए योगदान देना अच्छा लग रहा है। कोचिंग स्टाफ ने मुझ पर भरोसा रखा और ये छोटी बाउंड्री भी मेरे लिए फायदेमंद रही।" इस जीत के साथ यूनिकॉर्न्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
प्रीति जिंटा का टूटा था दिल
फ्रेजर-मैकगर्क को आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन दिल्ली ने आरटीएम का उपयोग करते हुए फ्रेजर-मैकगर्क को 9 करोड़ में अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की थी। इस घटना के बाद ऑक्शन टेबल पर मौजूद प्रीति जिंटा बेहद मायूस नजर आईं थी।












Click it and Unblock the Notifications