VIDEO: केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने दी अनोखे अंदाज में बधाई, कल ही बने पहले बच्चे के पिता

KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धांसू अंदाज में जीत दर्ज करते हुए धमाल मचा दिया। 210 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार के करीब जाकर जीत गई। कल का दिन दिल्ली की टीम के लिए दोहरी ख़ुशी वाला था।

टीम को आशुतोष ने 66 रनों की नाबाद पारी खेल जीत दिलाई, तो केएल राहुल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। एक तरफ मुकाबला जारी था, दूसरी तरफ से केएल राहुल ने खुशखबरी दे डाली। इसके बाद जश्न का माहौल बना।

kl rahul

टीम की जीत और केएल राहुल के पिता बनने की ख़ुशी में हर कोई झूम उठा। दिल्ली कैपिटल्स ने अनोखे अंदाज में केएल राहुल को पिता बनने के लिए बधाई दी। टीम के साथियों में बच्चे को गोद में उठाने जैसा स्टेप किया और इसका वीडियो टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

कप्तान अक्षर पटेल सहित हर प्लेयर ने ख़ुशी मनाई। हालांकि केएल राहुल इस मुकाबले में नहीं खेले थे। उनको अथिया की डिलीवरी का दिन और समय शायद मालूम था। इस वजह से केएल राहुल ने मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था। दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट से पहला मैच जीतकर दो अहम अंक जुटाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+