कोरोना से जूझ रही DC पर रिकी पोंटिंग की स्पीच ने क्या असर डाला, अक्षर पटेल ने किया खुलासा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को बुधवार 20 अप्रैल को बहुत बड़े अंतर से मात दी थी। इससे पहले यह टीम कोविड-19 की मार से जूझ रही थी और मिशेल मार्च, टिम सेइफर्ट जैसे खिलाड़ियों का कोरोनावायरस पॉजिटिव भी आ चुका था। इससे पहले टीम के फिजियो और बाकी स्टाफ मेंबर भी खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके थे और दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में जाहिरी तौर पर चिंताओं के बादल छा चुके थे।

पोंटिंग की स्पीच ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया

पोंटिंग की स्पीच ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया

हालांकि खिलाड़ियों ने हर तरह की नकारात्मकताओं को दरकिनार करते हुए पंजाब किंग्स को 11 ओवर में ही धो कर रख दिया और 9 विकेट से जीत हासिल करके अपनी टीम के लिए एक मुस्कुराने वाली जीत दर्ज की थी। इस जीत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी चमके जिन्होंने गेंदबाजी में कसावट दिखाते हुए 2 विकेट भी चटकाए और उन्होंने बताया कि किस तरीके से इस मुश्किल दौर में हेड कोच रिकी पोंटिंग की स्पीच ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया।

पोंटिंग ने हमसे कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं

पोंटिंग ने हमसे कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं

अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, "हम लोग क्वारेंटाइन थे और उसके दो या तीन दिन बाद हमने प्रैक्टिस शुरू की। पोंटिंग ने हमसे कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं। हमको मैच खेलना होगा। आप सोच सकते हैं कि पॉजिटिव केस आ रहे हैं और तैयारियां नहीं की जा सकती या फिर आप सोच सकते हैं कि यह बाहरी चीजें हमारे हाथ में नहीं है और आप अपनी तैयारियों और अपने प्रयासों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता दिखाएं। हम अपने खेल पर फोकस कर रहे थे और अपने हिसाब से हमने अपने गेम को खेला। तो मामला बस यही था और यह स्पीच हम लोगों के माइंडसेट में थी।"

हमने कुलदीप को आत्मविश्वास दिया- पटेल

हमने कुलदीप को आत्मविश्वास दिया- पटेल

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक अच्छी पिच पर पंजाब को मात्र 115 रनों पर ढेर कर दिया था और इसके जवाब में पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की तूफानी पारियों के दम पर 10.3 ओवर में टीम ने जीत हासिल कर ली। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया है क्योंकि उनको एक ही ओवर में दो विकेट मिले थे।

पटेल आगे बात करते हुए कहते हैं, "टीम का माहौल काफी महत्वपूर्ण होता है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि जब कुलदीप आए तो उनको आत्मविश्वास की जरूरत थी। जब आप एक सीजन में या दो सीजन में अच्छा नहीं खेलते तो आपका विश्वास कम हो जाता है ऐसे में मैंने, ऋषभ पंत ने, कोचिंग स्टाफ ने, रिकी पोंटिंग ने कुलदीप को आत्मविश्वास दिया जो उनके लिए अहम था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+