'रन आउट करने से पहले दी थी वॉर्निंग फिर नहीं मानी बात', दीप्ति शर्मा ने कहा- हमने कुछ गलत नहीं किया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का अंत सुखद रहा। टीम ने इंग्लैंड को उसी के धरती पर क्लीन स्विप किया, लेकिन आखिरी मैच में लिया गया अंतिम विकेट को लेकर काफी विवाद हो रहा है।

नई दिल्ली, 26 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का अंत सुखद रहा। टीम ने इंग्लैंड को उसी के धरती पर क्लीन स्विप किया, लेकिन आखिरी मैच में लिया गया अंतिम विकेट को लेकर काफी विवाद हो रहा है। क्रिकेट के कई दिग्गज दीप्ति शर्मा पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा खिलाड़ी को मांकडिंग तरीके से आउट किए जाने को खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं।

Recommended Video

    INDW vs ENGW: Deepti Sharma मामले को लेकर बोली England Team की कप्तान | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    दीप्ति शर्मा ने कही दिल की बात

    दीप्ति शर्मा ने कही दिल की बात

    इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय टीम वापस अपने घर लौट चुकी है। एयरपोर्ट पर दीप्ति शर्मा से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया। हमने प्लान बनाकर बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले हमने कई बार अंपायर को बताया था कि बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ रही हैं। वॉर्निंग देने के बाद भी जब वह नहीं मानी तब हमने उसे आउट किया।

    चार्ली डीन को मिली थी वॉर्निंग

    चार्ली डीन को मिली थी वॉर्निंग

    दीप्ति के मुताबिक उन्होंने बल्लेबाज चार्ली डीन के लिए अंपायर से बात की थी। उन्होंने अंपायर को बताया था कि वह बार-बार क्रीज से बाहर जा रही हैं। दरअसल, डीन और फ़्रेया डेविस ने आख़िरी विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि जैसे ये दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड की टीम को जीत दिला देंगी। दीप्ति शर्मा ने फिर 44वें ओवर में आकर चार्ली डीन को रन आउट कर पवेलियन भेजा।

    झूलन गोस्वामी का था आखिरी वनडे

    झूलन गोस्वामी का था आखिरी वनडे

    भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए आखिरी वनडे था। झूलन गोस्वामी ने इस मुकाबले में महज 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। झूलन गोस्वामी को लेकर दीप्ति शर्मा ने कहा कि हम जीत के साथ झूलन दीदी को फेयरवेल देना चाहते थे। ऐसा हुआ भी जिससे हम काफी खुश हैं। झूलन गोस्वामी दीदी से काफी कुछ सीखने को मिला है, जिसे हम सभी मैदान पर अमल में लाने का प्रयास करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+