IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन प्लेयर्स को T20 WC टीम में मिली जगह, खिताब पर होगी नजर
टी20 विश्वकप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप 2022 की शुरुआत होने वाली है।
नई दिल्ली, 23 सितंबर: टी20 विश्वकप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप 2022 की शुरुआत होने वाली है। 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में चलने वाले इस महाकुंभ का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलेगा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। टी20 विश्वकप के लिए भारतीय स्क्वॉड में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिन्होंने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में...

दिनेश कार्तिक
आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक को 5 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। पूरे टूर्नामेंट में विकेटकीपर बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी। उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए फिनिशर का रोल प्ले किया। कार्तिक ने 16 मुकाबलों में 55 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया था। आईपीएल के 15वें सीजन में कार्तिक ने 27 चौके और 22 सिक्स जड़े थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद से ही कार्तिक लगातार भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह टी20 विश्वकप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे।

दीपक हुड्डा
आईपीएल 2022 में हुड्डा नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते नजर आए थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 मुकाबलों में 32.21 की औसत और 136.67 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए थे। उन्होंने पूरे सीजन में 4 अर्धशतक लगाए थे। साथ ही उन्होंने एक विकेट भी चटकाया था। हुड्डा ने टूर्नामेंट के दौरान 36 चौके और 18 छक्के लगाए थे। हुड्डा भी विश्वकप स्क्वॉड में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह बल्लेबाजी के साथ 1-2 ओवर गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं।

अर्शदीप सिंह
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2022 में शानदार लय में नजर आए थे। उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मुकाबलों में 38.50 की औसत और 7.70 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम किए थे। डेथ ओवर्स में अर्शदीप ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए थे। यही वजह है कि आईपीएल के बाद से ही अर्शदीप टीम इंडिया का हिस्सा हैं। विश्वकप टीम में उन्हें भी मौका दिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications