दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच पहले टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें, दीपक चाहर को लेकर आया बड़ा अपडेट
South Africa vs India, 1st T20I: दीपक चाहर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से चूकने की खबर है, क्योंकि वह अभी तक भारतीय टीम में शामिल नहीं हुए हैं। चाहर इस समय भारत में हैं और निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भी नहीं खेल पाए थे, वह इस समय घर पर हैं, क्योंकि परिवार के एक करीबी सदस्य की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें तत्काल खेल से ब्रेक की जरूरत है।

चाहर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के शुरूआती मैच में चुने जाने की दौड़ में नहीं हैं। इससे पहले, चाहर ने पांचवें टी20 मैच से पहले भारतीय टीम छोड़ दी थी, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के बारे में जानकारी मिलते ही उन्हें घर वापस जाना पड़ा था।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'दीपक अभी तक डरबन में टीम में शामिल नहीं हुएं हैं, क्योंकि परिवार के एक करीबी सदस्य को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है। उन्होंने छुट्टी की अनुमति ली थी क्योंकि उन्हें अपने परिवार के सदस्य की देखभाल करनी थी। वह आने वाले दिनों में अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य के आधार पर टीम में शामिल हो भी सकते हैं और नहीं भी।'
बीसीसीआई अधिकारी समझते हैं कि जब तक परिवार का सदस्य पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तब तक चाहर की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होगी और इसलिए अगर वह अब टीम में शामिल नहीं होना चाहते है। राजस्थान के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में 6/7 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और चोट के कारण लंबे समय तक उनकी अनुपस्थिति ने पिछले दो वर्षों में टी20 टीम के संतुलन को प्रभावित किया है।
भारत की टी20 टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका की T20I टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी (पहला और दूसरा T20I), डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन (पहला और दूसरा T20I), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिज़ाद विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications