दीपक चाहर ने लगाई शहबाज–फरहाना की क्लास, बिग बॉस में किया ऐसा खुलासा कि पिघल गया सबका दिल
Deepak Chahar: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर इस समय टीवी के सबसे बड़े विवादित शो बिग बॉस में हैं और फैमिली वीक के दौरान उनके भाई भी वहां गए। शुक्रवार के एपिसोड में देखा गया कि दीपक ने घर में एंट्री ली और अपनी बहन से मुलाक़ात की।
मालती को परिवार और भाई के बारे में शहबाज और फरहाना कई बार सुना चुके हैं। झगड़े भी काफी हुए हैं। दीपक ने परिवार को शो की लड़ाई में नहीं घसीटने का आग्रह करते हुए घरवालों को एक ऐसी कहानी बताई, जिसे क्रिकेट फैन्स शायद ही जानते होंगे।

अपनी क्रिकेटिंग जर्नी का जिक्र करते हुए दीपक चाहर ने पापा को लेकर बड़ा खुलासा किया। जिसे जानने के बाद घरवालों के अलावा सोशल मीडिया पर फैन्स भी हैरान रह गए। फैन्स भावुक भी दिखे और दीपक चाहर के सपोर्ट में भी खड़े हुए।
Deepak Chahar ने क्या कहा
दीपक चाहर ने बड़े शांत भाव से बात करते हुए शहबाज और फरहाना की क्लास लगा दी। मालती से इन दोनों की अक्सर बहस होती रहती है। दीपक चाहर ने कहा कि कई बार ऐसा सुना गया है कि आप कहते हैं कि यह भाई की वजह से आई है। इसके परिवार ने क्या किया या भाई ने क्या किया आदि।
इसके बाद दीपक ने कहा कि मेरे पापा ने खुद की नौकरी छोड़कर दो भाइयों को इंडिया की टीम में खिलवा दिया। उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जो आज के समय में शायद कोई नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मेरे पापा एयरफ़ोर्स की नौकरी छोड़कर क्रिकेट में लग गए थे।
Deepak Chahar ने किया पापा का सपना पूरा
भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि मेरे पापा ने अपने बाल कटवा लिए थे और मुझे कहा कि मैं इनको तभी उगाउंगा, जब तुम भारत के लिए खेलोगे। इसके बाद दस साल तक वह ऐसे ही रहे और 2018 में जब मैंने इंडिया के लिए डेब्यू किया, तब उन्होंने वापस अपने बाल बड़े किये। पापा मेरे से पहले उठते थे और सुबह 8 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक हम अभ्यास ही करते रहते थे। आज के समय में ऐसा शायद कोई नहीं कर पाए और मालती ने उस पर फिल्म बनाई थी जो मेरे पापा के बड़े बलिदान को दिखाती है। इस वजह से परिवार को बिग बॉस के घर से दूर ही रखना चाहिए। अगर उनको बीच में लाना है, तो वे खुद यहां आ जाएंगे, आप सबकी जरूरत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications