'कोहली ने मेरे ऊपर मैच में थूका था, फिर कहा- मेरे साथ ड्रिंक करोगे', पूर्व कप्तान का सनसनीखेज खुलासा

Dean Elgar On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट मैच से पहले भी भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा जैसे मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं।

डीन एल्गर ने किया बड़ा दावा

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। डीन एल्गर ने दावा किया कि विराट कोहली ने एक मैच के दौरान उन पर थूक दिया था। इसके बाद एबी डी विलियर्स के कहने पर कोहली ने 2 साल बाद उनसे इस बात के लिए माफी मांगी थी। विराट कोहली के रवैया से वह बेहद निराश हुए थे।

Dean Elgar 1

टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

डीन एल्गर ने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट करियर का अपना आखिरी मुकाबला खेला था। दिसंबर में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट का अपना आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ ही खेला और उसके बाद उन्होंने फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ इस मुकाबले में बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच की कप्तानी डीन एल्गर ही कर रहे थे।

पॉडकास्ट में बताया हैरान करने वाला सच

'बैंटर विद द बॉयज' पॉडकास्ट शो पर डीन एल्गर ने विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय पिच पर होने वाले मुकाबले को याद करते हुए कहा कि वह पिच किसी मजाक से कम नहीं था। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो ऐसा लगा कि अश्विन और क्या नाम है उसका जडेजा की गेंदों से खुद को बचा रहा हूं और इस दौरान कोहली ने मेरे ऊपर थूक दिया।

ड्रिंक करने का ऑफर

डीन एल्गर ने कहा कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में लंबे समय तक विराट कोहली के साथ खेलने वाले एबी डी विलियर्स के कहने के बाद कोहली ने उनसे माफी मांग ली थी। डीन एल्गर ने कहा कि कोहली जब दक्षिण अफ्रीका में मैच खेलने आए तो उन्होंने एक तरफ बुलाकर मुझसे कहा कि क्या हम सीरीज के अंत में ड्रिंक करने जा सकते हैं। डीन एल्गर के मुताबिक कोहली ने कहा मैं अपनी हरकत के लिए माफी मांगना चाहता हूं।

इसके बाद हम ड्रिंक करने साथ गए और हम करीब 3:00 बजे सुबह तक एक साथ ही थे। यह उस समय की बात है जब विराट कोहली ड्रिंक किया करते थे। विराट कोहली अब काफी बदल गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+