DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद के बीच महामुकाबला आज, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

IPL 2023: आईपीएल में आज, शनिवार को डबल हेडर का दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दिल्ली ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स को उसके घर में सात रन से हराया था।

arun jaitley stadium

Today IPL Match, DC vs SRH: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहा है। कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम लगातार पांच हार के बाद पटरी पर लौटी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कैपिटल्स की निगाह जीत की हैट्रिक पर होगी। दोनों टीमों के बीच आईपीएल का 40वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लगभग बराबर ही मदद मिलती है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से गेंदबाजी करने में यहां कोई दिक्कत नहीं होगा, बीच के ओवरों में स्पिनर को मदद मिल सकती है। इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना अधिक है। अपने पिछले 73 घरेलू खेलों में दिल्ली कैपिटल्स 30 मौकों पर विजयी हुई हैं।

दिल्ली वेदर अपडेट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 29 अप्रैल यानी आज बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की भी संभावना है। 20 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 9-10 किमी/घंटा होगी। तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली कैपिटल्स की फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान , कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल, प्रियम गर्ग।

सनराइजर्स हैदराबाद की फुल स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+