DC vs RR: दिल्ली के गेंदबाजों को रियान पराग ने जमकर लूटा, DC को भारी पड़ी हड़बड़ी

आईपीएल में एक दर्शकों को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में वो सबकुछ देखने को मिला जो क्रिकेट के फैंस को पसंद है।

एक तरफ जब राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआती पारी लड़खड़ा गई, लेकिन जिस तरह से रियान पराग ने तूफानी पारी खेली, उसने इस मैच के रुख को पूरी तरह से पलट दिया।

delhi capitals

चोट के बाद लंबे विराम के बाद क्रिकेट के मैदान पर ऋषभ पंत देखने को मिल रहे हैं। वह दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रही हैं। महज 36 रन के स्कोर पर जब राजस्थान के 3 विकेट गिर गए तो ऐसा लग रहा था कि राजस्थान मैच से बाहर हो गई है।

अश्विन ने बदला गियर

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आर अश्विन ने तेज हाथ दिखाए और 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम की सांसों को फिर से जिंदा किया और रियान पराग ने 45 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली और इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 45 चौके लगाए।जिसकी बदौलत राजस्थान ने 185 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

रियान ने नोर्कियां की जमकर की धुलाई

एक तरफ राजस्थान जहां के 10 ओवर में 58 रन थे, वहां किसने सोचा था कि राजस्थान की टीम इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी। लेकिन इस मैच के सुपरहीरो रियान पराग ने एनरिक नोर्किया के आखिरी ओवर में 25 रन ठोककर अपनी काबिलियत का परिचय दिया।

थोड़ा जल्दी जश्न के मोड में आ गई DC

बात करें दिल्ली की टीम की तो दिल्ली की टीम शुरुआती दौर में मजबूत नजर आ रही थी। शुरुआती पारी में 3 विकेट लेने के बाद दिल्ली की टीम अतिआत्मविश्वास में नजर आई, जिसका खामियाजा टीम को हार के तौर पर भुगतना पड़ा। हालांकि 186 रन का टार्गेट इतना बड़ा भी नहीं था कि इसे हासिल नहीं किया जा सकता था।

लंबी पारी का अभाव

लेकिन दिल्ली की टीम की बल्लेबाजी में कई खामियां नजर आईं। टीम का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया। डेविड वार्नर अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने थोड़ा दम दिखाया और 49 रनों की पारी खेली, लेकिन वो अपनी पारी को लंबा नहीं कर सके।

हड़बड़ी पड़ी भारी

मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 30 रन जोड़ दिए। लेकिन इसके बाद एक-एक करके विकेटों का गिरने का सिलसिला जारी रहा। ऋषभ पंत अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी 28 रन के स्कोर पर एक खराब गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

DC के बल्लेबाजों का तू चल मैं आया की

दिल्ली की टीम की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई। ऐसा नजर आ रहा था कि डेविड वार्नर और मिचेल मार्श के कंधों पर ही पूरी टीम की बल्लेबाजी निर्भर थी। हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ कोशिश जरूर की लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 23 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। टीम के बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलते हुए अपने विकेट गंवाएं।

लुट गए दिल्ली के गेंदबाज

वहीं दिल्ली के गेंदबाजों की बात करें तो शुरुआती विकेट लेने के बाद सभी गेंदबाद बेअसर नजर आए। मुकेश कुमार और नॉर्किया ने मिलकर 97 रन लुटा दिए। नोर्किया के आखिरी ओवर में 25 रन इस मैच का निर्णायक पल बन गया।

खलील अहमद और अक्षर पटेल ही टीम के असरदार गेंदबाज रहे। दोनों ने 8 ओवर में सिर्फ 45 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+