DC vs RR, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
DC vs RR, Pitch And Weather: आईपीएल 2025 के मैच नंबर 32 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत से पहले सभी की नजरें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और दिल्ली के मौसम पर होंगी। मुकाबला हाई-स्कोरिंग होगा या गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहेगा-इसका जवाब जानने के लिए वेदर और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले यानी शाम 7:00 बजे मैदान पर आएंगे।

DC vs RR: आज के मैच की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। यह एक फ्लैट विकेट मानी जाती है, जो बल्लेबाजों को जमकर रन बनाने का मौका देती है। चूंकि मैदान का आकार छोटा है, इसलिए बाउंड्री पार करना आसान होता है। स्पिनर्स को हालांकि बाद के ओवर्स में थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन ओवरऑल यह पिच बैटिंग-फ्रेंडली है।
RR vs DC: दिल्ली की वेदर रिपोर्ट
दिल्ली में बुधवार की शाम लू जैसी स्थिति रहने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान लगभग 36°C रहेगा। ह्यूमिडिटी (नमी) करीब 39% के आसपास हो सकती है। अच्छी बात ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए फुल मैच की उम्मीद की जा सकती है।
जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने की कोशिश करेगी और मैच में स्पिनर्स गेम चेंजर बन सकते हैं। बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए प्वाइंट्स की बारिश करने का यह एक शानदार मौका हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी. नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।












Click it and Unblock the Notifications