DC vs RR Dream11: दिल्ली बनाम राजस्थान के मैच में होगी प्वाइंट्स की बारिश! गेम चेंजर होंगे ये खिलाड़ी

DC vs RR Dream11: आईपीएल 2025 के मैच नंबर 32 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी। मुकाबला दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली को पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस से पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन वो अभी भी अंक तालिका में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। वहीं राजस्थान लगातार दो हारों के बाद इस मैच में भारी दबाव के साथ उतरेगी, क्योंकि तीन मैचों की हार से उनका प्लेऑफ सपना झटका खा सकता है।

dc vs rr dream11 prediction today

क्या कहती है दोनों टीमों की स्थिति?
दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर की फॉर्म और घरेलू कंडीशंस बड़ी ताकत हैं, लेकिन जेक फ्रेजर मैकगर्क की लगातार फ्लॉप फॉर्म चिंता का विषय है।

राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी चुनौती उनके बल्लेबाजों की लय है। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को बड़ी पारियां खेलनी होंगी वरना हालात बिगड़ सकते हैं।

DC vs RR: दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर
आईपीएल इतिहास में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 29 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 14 बार जीत हासिल की है- यानी आंकड़े बेहद करीबी हैं, लेकिन एक जीत की मामूली बढ़त संजू सैमसन की टीम के पास है।

हालांकि बात अगर अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली की करें तो यहां DC का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें यहां 9 बार भिड़ी हैं, जिनमें से दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं और राजस्थान सिर्फ 3 मैच जीते हैं। यानी घरेलू मैदान पर दिल्ली थोड़ा ज़्यादा आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

DC vs RR Dream11 Team: आज के मैच की ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, केएल राहुल
  • बल्लेबाज: करुण नायर, यशस्वी जायसवाल
  • ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, वनिंदु हसरंगा, रियान पराग, विप्रग निगम
  • गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, जॉफ्रा आर्चर
  • कप्तान: केएल राहुल/विप्रग निगम
  • उपकप्तान: संजू सैमसन/वनिंदु हसरंगा

नोट: Dream11 टीम बनाते वक्त प्लेइंग-11 और टॉस अपडेट जरूर चेक करें। दिल्ली की पिच स्पिनरों को मदद देती है, इसलिए हसरंगा और कुलदीप अहम होंगे।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

Take a Poll

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी. नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+