DC vs PBKS: खतरे में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, केएल राहुल आज रच देंगे नया इतिहास

DC vs PBKS: आईपीएल 2026 के रोमांचक सत्र में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हैं जहां दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में राहुल के पास चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।

इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें केवल 13 रनों की दरकार है जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। राहुल की फॉर्म को देखते हुए कह सकते हैं कि वह आज बड़ा कारनामा कर देंगे।

kl rahul

उन्होंने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी बदलाव किया है। उनके खेलने के अंदाज में अब अधिक आक्रामकता दिखाई दे रही है और वह लगभग 170 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो राहुल ने अब तक 151 मैचों में 45.60 की औसत से 5427 रन बनाए हैं जबकि धोनी के नाम 278 मैचों में 5439 रन दर्ज हैं।

थाला के बाद चिन्ना थाला निशाने पर

दिलचस्प बात यह है कि राहुल पहले ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं। राहुल ने 31 बार ऐसा किया है, जबकि धोनी ने 24 बार यह कारनामा किया है। यदि आज राहुल 13 रन बना लेते हैं तो उनकी अगली चुनौती सुरेश रैना होंगे जो 5528 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 8989 रनों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

घर में खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या आज के मैच में राहुल इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर अपना नाम आईपीएल के महानतम बल्लेबाजों की श्रेणी में और ऊपर ले जा पाते हैं या नहीं। आज का मुकाबला दिल्ली अपने घर में ही खेलेगी। अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर को मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+