DC vs LSG: 14 करोड़ पाने वाले केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, अचानक लौटना पड़ा घर, जानें वजह

DC vs LSG IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं। विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम में केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार केएल राहुल को लेकर फैंस सवाल कर रहे हैं।

इस वजह से केएल राहुल हुए बाहर (DC vs LSG IPL 2025)

राहुल रविवार को निजी कारणों से दिल्ली कैपिटल्स के अभ्यास सत्र से बाहर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। केएल राहुल पिता बनने वाले हैं। यही वजह है कि वह इस समय अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन केएल राहुल की गैर मौजूदगी दिल्ली की परेशानी बढ़ाने का काम कर सकती है। पिछले साल नवम्बर में खबर आई थी कि केएल राहुल की पत्नी प्रेग्नेंट हैं।

DC vs LSG 1

दिल्ली ने जीता टॉस

यह मुकाबला विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पिछले साल लखनऊ की कप्तानी करते समय संजीव गोयनका के साथ केएल राहुल की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। गोयनका उनके ऊपर गुस्सा हो रहे थे। इस सीजन राहुल ने अपना रास्ता अलग कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए। दिल्ली कैपिटल्स में केएल राहुल को 14 करोड़ की बड़ी रकम मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+